शोएब अख्तर ने ज़ाहिर की टीम इंडिया का कोच बनने की इच्छा

स्पोर्ट्सशोएब अख्तर ने ज़ाहिर की टीम इंडिया का कोच बनने की इच्छा

Date:


शोएब अख्तर ने ज़ाहिर की टीम इंडिया का कोच बनने की इच्छा

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनने की इच्छा जाहिर कर दी है। अख्तर भारत के तेज गेंदबाजों की बॉलिंग में धार लाकर उन्हें और भी ज्यादा आक्रामक बनाना चाहते हैं।

शोएब अख्तर ने हेलो एप के साथ लाइव बातचीत के दौरान भारतीय टीम का बॉलिंग कोच बनने की इच्छा जताई है। अख्तर के मुताबिक टीम इंडिया के पास इस वक्त बेहतरीन फास्ट बॉलर हैं।

अख्तर ने कहा, “जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी सभी एक से बढ़कर एक पेसर हैं। मैं कोच बनकर इन गेंदबाजों को अपने जैसा तेज गेंदबाज बनाने की कोशिश करूंगा।”

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने 46 टेस्ट मैचों की 82 पारियों में 3.37 की इकॉनमी के साथ 178 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 12 बार पांच शिकार किए है। वहीं 163 वनडे में इस राइट आर्म फास्ट बॉलर 247 शिकार किए। बात अगर 15 टी20 मैचों की करें, तो अख्तर ने 19 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया।

अख्तर कोरोना वायरस के चलते फिलहाल अपने घर में ही मौजूद हैं। वह अपने यू-ट्यूब चैनल पर अक्सर वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिन्हें बड़ी संख्या में पसंद किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...