वेस्टइंडीज का तेज आक्रमण पर भरोसा ज्यादा : गैब्रिएल

स्पोर्ट्सवेस्टइंडीज का तेज आक्रमण पर भरोसा ज्यादा : गैब्रिएल

Date:


वेस्टइंडीज का तेज आक्रमण पर भरोसा ज्यादा : गैब्रिएल

कैरेबियाई तेज गेंदबाज शैनन गैब्रिएल ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में दबदबा बनाने के लिए वेस्टइंडीज अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को और ज्यादा मजबूत करेगा. चोट से वापसी कर रहे 32 वर्षीय गैब्रिएल ने वेस्टइंडीज में इंग्लैंड के खिलाफ 2019 में घर में मिली 2-1 से जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी. गैब्रियल ने कहा, मुझे नहीं लगता कि पिछले साल वेस्टइंडीज में हमने जो किया उन योजनाओं को बहुत अधिक बदलना चाहिए. हमने गति का इस्तेमाल किया और इसने हमारे पक्ष में काम किया. हमने जो किया वह सफल रहा. मुझे नहीं लगता कि हमें ऐसी किसी भी चीज को ठीक करना चाहिए जो खराब नहीं है.

कोरोना महामारी के चलते मार्च में सभी क्रिकेट गतिविधियों के रूकने के बाद अब इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टेस्ट सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहाल होगा। गैब्रियल को 45 टेस्ट मैच का अनुभव है। वह इस दौरे पर रिजर्व खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें विश्वास है कि अगर वह आठ जुलाई तक पूरी तरह फिट हो गए तो टीम में वापसी कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related