बर्थडे पर ज्वाला पोस्ट की सगाई की तस्वीर

स्पोर्ट्सबर्थडे पर ज्वाला पोस्ट की सगाई की तस्वीर

Date:


बर्थडे पर ज्वाला पोस्ट की सगाई की तस्वीर

स्पोर्ट्स डेस्क। बैडमिंटन स्टार ज्वाला गट्टा ने अपने फैंस को एक जबरदस्त सरप्राइज दिया है. ज्वाला और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विष्णु विशाल ने सगाई कर ली है और उनकी इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर आते ही हंगामा मचा दिया है. इस साल की शुरुआत में ही विष्णु और ज्वाला गट्टा ने अपने रिश्ते को जगजाहिर कर दिया था.

इसके बाद अक्सर ये जोड़ी साथ में नजर आती रही थी, लेकिन सोमवार को ज्वाला के जन्मदिन पर ही इन दोनों ने अपने रिश्ते पर सगाई की मुहर लगा दी है.

कबूल किया सरप्राइज

ज्वाला ने बताया कि उनकी सगाई पिछली रात को हुई है और उन्हें ये सरप्राइज के तौर पर मिला है. तमिल की कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुके एक्टर विष्णु विशाल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में की थी. विष्णु की शादी साल 2011 में रजनी नटराजन से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों में अलग हो गए. वहीं, ज्वाला गट्टा की भी शादी बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद के साथ हुई थी, लेकिन आपसी मतभेद के कारण दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे.

हमेशा विवादों में रही हैं ज्वाला

ज्वाला गट्टा उन खिलाडिय़ों में शामिल हैं जो अपने करियर में खेल के साथ-साथ विवादों को लेकर चर्चा में रही हैं. कभी अपने रिश्तों और अफेयर्स को लेकर तो कभी नेशनल कोच गोपीचंद के साथ विवाद को लेकर ज्वाला गट्टा भारत की अब तक की सबसे सफल डबल्स बैडमिंटन खिलाडियों में से एक रहीं हैं, जिन्होंने 34 इंटरनेशनल खिताबों के अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल्स भी जीता है.

ज्वाला गट्टा बैडमिंटन एसोसिएशन के साथ विवादों में भी रहीं हैं. ज्वाला और अश्विनी पोनप्पा द्वारा आईबीएल की नीलामी में उनका बेस प्राइज घटाने पर विवाद उठा था, जिसमें बैडमिंटन एसोसिएशन ने ज्वाला पर पाबंदी की भी सिफारिश की थी.
अपने बैडमिंटन करियर के दौरान ज्वाला गट्टा को अपने साथी बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद से प्यार हो गया और वे एक-दूसरे को डेट करने लगे. बाद में 17 जुलाई 2005 को चेतन और ज्वाला शादी के बंधन में बंध गए. हालांकि यह शादी ज्यादा दिन नहीं चली. शादी के छह साल के बाद 2011 में दोनों का तलाक हो गया. तलाक की वजह ज्वाला का अफेयर बताया गया था.

खबरों के मुताबिक, ज्वाला गट्टा का भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन के साथ अफेयर चल रहा था. अजहरुद्दीन ने ज्वाला के साथ अफेयर की खबरों को बकवास बताते हुए कहा था कि यह बैडमिंटन खिलाड़ी उनकी केवल अच्छी मित्र है.
ज्वाला का गोपीचंद के साथ भी लंबे समय से विवाद चलता आ रहा है. ज्वाला ने आरोप लगाया था कि गोपीचंद जानबूझकर उन्हें टीम से बाहर रखते थे. वहीं पिछले साल भी उन्होंने गोपीचंद पर हितों के टकराव को लेकर सवाल उठाए थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related