अंशु फाती ने 95 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

स्पोर्ट्सअंशु फाती ने 95 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

Date:


अंशु फाती ने 95 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क। बार्सिलोना के स्टार अंशु फाती सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल गोल करने वाले स्पेन के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने अपना पहला इंटरनेशनल गोल सोमवार यूक्रेन के खिलाफ किया. फाती की उम्र 17 साल और 311 दिन है. फाती ने युआन इरेजक्विन का 95 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. युआन ने 1925 में 18 साल की उम्र में स्विट्जरलैंड के खिलाफ गोल किया था. इसी के साथ कोरोना के बीच खेले जा रहे नेशंस लीग में स्पेन ने यूक्रेन को 4-0 से शिकस्त दी. टीम के लिए सॢजयो रामोस ने 2 गोल तीसरे और 29वें मिनट में किए. वहीं चौथा गोल फेरान टॉरेस ने 84वें मिनट में दागा.

दूसरे ही मैच में दाग दिया गोल

  • फाती का यह दूसरा इंटरनेशनल मैच था.
  • उन्होंने अपना डेब्यू जर्मनी के खिलाफ किया था, जिसमें वे गोल नहीं कर सके थे.
  • स्पेन और जर्मनी का यह मैच 1-1 से ड्रॉ हो गया था.

इस सीजन में फाती के 12 गोल
-बाॢसलोना के स्टार फुटबॉलर फाती ने मौजूदा सीजन के 42 मैच में 12 गोल किए हैं.
-इस दौरान उन्होंने स्पेनिश लीग ला लिगा के 24 मुकाबलों में 7 और यूईएफए यूथ लीग के 9 मैच में 4 गोल किए हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...