अतीक अहमद द्वारा कब्जाई भूमि पर बने भवन को किया जमींदोज

उत्तर प्रदेशअतीक अहमद द्वारा कब्जाई भूमि पर बने भवन को किया जमींदोज

Date:


अतीक अहमद द्वारा कब्जाई भूमि पर बने भवन को किया जमींदोज

नजूल की 500 वर्ग गज भूमि पर कब्जा कर भवन किराए पर दिया था
भवन को गिराकर प्रशासन ने जमीन को अपने कब्जे में ले लिया

प्रयागराज। पूर्व सांसद अतीक अहमद द्वारा कराई गई जमीनों को मुक्त कराने का अभियान तेजी पकड़ता जा रहा है। आज प्रयागराज विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर सिविल लाइन एरिया की नवाब युसूफ रोड स्थित नजूल की भूमि पर बनाया गया भवन जेसीबी चलाकर जमींदोज कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अतीक अहमद ने नजूल की 500 वर्ग गज भूमि पर कब्जा कर अपने करीबी को किराए पर दे दिया था। रेस्टोरेंट संचालक किरायेदार उक्त भवन का दो लाख रूपये किराया पूर्व सांसद का देता था। उक्त भवन पर प्रशासन की संभावित कार्रवाई के अंदेश से पूर्व सांसद नेे जमीन को फ्रीहोल्ड कराने के लिए डीएम कार्यालय में आवेदन भी दिया था।

मगर प्रशासन द्वारा आवेदन अस्वीकृत किये जाने के बाद से ही उक्त जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिये कार्रवाई करने की चर्चाएं जोर पकडे़ हुई थीं।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बीते शनिवार को भी अवैध कब्जों पर कार्रवाई करते हुए अतीक के साढू इमरान के दो भवनों को जमींदोज कर दिया था। पीडीए के जोनल अधिकारी शत शुक्ला ने बताया कि अतीक अहमद के कब्जे वाली 500 वर्ग गज नजूल की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। अवैध रूप से बनाये गये भवन को गिराकर प्रशासन ने जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related