जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के हाथों चार आतंकी ढेर

फीचर्डजम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के हाथों चार आतंकी ढेर

Date:


जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के हाथों चार आतंकी ढेर

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के नगरौटा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार आतंकी को ढेर कर दिया है. सुबह पांच बजे के करीब शुरू हुई मुठभेड़ में अब तक चार आतंकियों को मार गिराया गया है. मुठभेड़ अब खत्म होने की खबर है, लेकिन सर्च ऑपरेशन जारी है. जम्मू-श्रीनगर हाईवे को बंद कर दिया गया है. सुरक्षाबलों ने दावा किया है कि चार आतंकी ट्रक में छिपे थे और ट्रक में ही उन्हें ढेर कर दिया गया. दोनों ओर से कई राउंड धुआंधार फायरिंग हुई.

जानकारी के अनुसार, चारों आतंकी एक ट्रक में सवार थे. जैसे ही फायरिंग शुरू हुई, सुरक्षाबलों ने सक्रियता दिखाते हुए ट्रक को घेर लिया और आतंकियों को ट्रक से बाहर नहीं निकलने दिया. क्योंकि ये जंगल का इलाका था, अगर आतंकी ट्रक से बाहर आ जाते, तो मुठभेड़ लंबी चल सकती थी. सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के चलते आतंकियों को ट्रक से बाहर नहीं आने दिया गया और बड़ा हादसा टल गया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...