- Byjus ने बीबीए अन्तिम वर्ष के छात्र अर्शलान शेख का चयन किया

मेरठ। IIMT University अपने बेहतर प्लेसमेंट के लिये जाना जाता है। अपनी ख्याति के अनुसार आईआईएमटी विश्वविद्यालय में समय-समय पर विभिन्न कंपनियों द्वारा आकर छात्रों का चयन किया जाता है। इसीे श्रृंखला के अन्तर्गत IIMT University ने बायजू को आमन्त्रित किया।
कम्पनी द्वारा ऑनलाइन इंटरव्यू के विभिन्न चरणों के उपरान्त बीबीए अन्तिम वर्ष के छात्र अर्शलान शेख को करियर डेवलेपमेंट एग्जिक्यूटिव के पद पर चयनित किया गया। चयनित छात्र को वार्षिक 10 लाख वेतनमान प्रदान किया जाएगा।
कम्पनी के प्रतिनिधि ने छात्रों के अनुशासन व शिक्षा के स्तर की सराहना की। IIMT University के चांसलर योगेश मोहनजी गुप्ता, प्रो॰ चांसलर अभिनव अग्रवाल, वाइस चांसलर डाॅ॰ मनोज कुमार मदान, प्लेसमेंट निदेशक पारिदोषमनी एवं प्लेसमेंट हेड डाॅ॰ संजीव माहेश्वरी ने चयनित छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की।
IIMT University के प्लेसमेंट ऑफिसर सुरेन्द्र चैहान एवं टीम ने इस ड्राइव को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

