परिवार समेत सेल्फ आइसोलेशन में गए सलमान खान, तीन स्टाफ मेंबर कोरोना संक्रमित

बॉलीवुडपरिवार समेत सेल्फ आइसोलेशन में गए सलमान खान, तीन स्टाफ मेंबर कोरोना...

Date:


परिवार समेत सेल्फ आइसोलेशन में गए सलमान खान, तीन स्टाफ मेंबर कोरोना संक्रमित

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के ड्राइवर सहित दो स्टाफ मेंबर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद सलमान खान ने एहतियात के तौर पर खुद को 14 दिन के लिए आइसोलेट कर लिया है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान और उनके परिवार वालों का भी कोरोना टेस्ट किया गया है और उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।

मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान के पर्सनल ड्राइवर अशोक कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। सलमान खान के इन सभी स्टाफ को बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सलमान खान इन दिनों टीवी रियलिटी शो बिग बॉस-14 को भी होस्ट कर रहे हैं। ऐसे में इस बात की अभी जानकारी नहीं मिल सकी है कि वे अगले कुछ एपिसोड्स के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। साथ ही सलमान ने हाल में ‘राधे’ फिल्म की भी शूटिंग शुरू की है। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस दिशा पटानी हैं।

ये भी बताया जा रहा है कि खान परिवार सलीम खान और सलमा खान की वेडिंग एनिवर्सरी के जश्न का भी इंतजार कर रहा था। हालांकि, कोरोना के कारण इसे अभी रद्द कर दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...