स्मिथ अपनी कोचिंग खुद करते हैं: लैंगर

स्पोर्ट्सस्मिथ अपनी कोचिंग खुद करते हैं: लैंगर

Date:

सिडनी: आस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को हाल ही में आईसीसी ने दशक का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज घोषित किया था। लेकिन पिछले दो टेस्ट मैच में स्मिथ भारत केखिलाफ कुछ खास नहीं कर सके हैं। पिछली चार पारियों में स्मिथ ने सिर्फ 1, 1, 0 8 रन की पारी खेली है। सामान्य तौर पर स्मिथ को भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करना पसंद है और वनडे सीरीज में उन्होंने एक के बाद एक तीन शतक लगाए थे। ऐसे में तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को उम्मीद है कि स्मिथ अपनी फॉर्म वापस हासिल कर लेंगे। चार टेस्ट मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में टिम पेन उम्मीद करेंगे कि सीरीज में बढ़त बनाने में स्मिथ सिडनी टेस्ट में अहम भूमिका निभाएं।

तीसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने मीडिया से बात करते हुए टीम इंडिया को चेताते हुए कहा कि महान खिलाड़ी लंबे समय तक गलतियां नहीं करता है। सोच कर देखिए एक बार जब स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी करना शुरू कर दें और अपनी लय में आ जाएं तो क्या हो सकता है। सीरीज में वह अभी तक वह कुछ खास नहीं कर सके हैं और सबसे पहले उन्होंने खुद ही आगे से यह बात स्वीकार की है, मुझे इस बात का यकीन है कि बड़ा खिलाड़ी ज्यादा दिन तक फॉर्म से नहीं जूझता और जल्दी ही वह वापसी करता है और यही सोच मेरे चेहरे पर मुस्कान लाती है।

वहीं जब ऑस्ट्रेलिया के कोच से पूछा गया कि आप स्टीव स्मिथ को कैसे कोच करते हैं तो लैंगर ने कहा कि मैं स्टीव स्मिथ को कोच नहीं करता, वह खुद ही अपनी कोचिंग करते हैं और मुझे इस बात का पूरा यकीन है कि ह जल्द ही वापसी करेंगे। स्टीव हमेशा बहुत से गेंद हिट करते हैं, उन्होंने काफी लीडिंग एमसीजी टेस्ट से पहले की थी, मध्य क्रम में उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है, हम जानते हैं कि वह किस तरह से मुश्किलों का सामना करते हैं, हमे पता है कि वह कितने महान खिलाड़ी हैं। इससे पहले लैंगर ने उम्मीद जताई है कि डेविड वॉर्नर टीम में वापसी करेंगे और टीम की बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related