मराठी अदाकारा वनिता खरात की एक तस्वीर आजकल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
दरअसल, अदाकारा वनिता ने बॉडी पॉजिटिविटी मूवमेंट को तेजी देते हुए अपना न्यूड फोटोशूट करवाया है। इस मूवमेंट के तहत वनिता लोगों को बताने की कोशिश कर रही है कि महिलाएं और पुरुष को अपने शरीर को वैसे ही अपनाना चाहिए जैसे की वो हैं। इसके साथ ही अदाकारा ने मोटापे से परेशान लोगों को भी एक संदेश दिया है। वनिता ने कैप्शन में लिखा ‘मैं अपने अंदर के हुनर पर गर्व करती हूं, अपने आत्मविश्वास पर गर्व करती हूं और मैं मुझे अपने शरीर पर गर्व है क्योंकि मैं, मैं हूं!’
मराठी अदाकारा वनिता खरात ने नए साल पर ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है। अब तक इन तस्वीर को हजारों लोग देख चुके हैं। और तो और यह तस्वीर मीडिया में चर्चा का विषय बन गई है।

