ISL 7: हाईलैंडर्स को 3-2 से हराकर मोहन बागान चौथी बार पहुंची फाइनल में

स्पोर्ट्सISL 7: हाईलैंडर्स को 3-2 से हराकर मोहन बागान चौथी बार पहुंची...

Date:


ISL 7: हाईलैंडर्स को 3-2 से हराकर मोहन बागान चौथी बार पहुंची फाइनल में

गोवा: एटीके मोहन बागान ने मंगलवार को फातोर्दा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए सातवें सीजन के दूसरे सेमीफाइनल के दूसरे लेग में नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी को 2-1 से हरा दिया। इसी के साथ एटीकेएमबी 3-2 के एग्रीगेट स्कोर के साथ चौथी बार हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के फाइनल में पहुंचने में सफल रहा।

दोनों टीमों के बीच का लेग-1 मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था। फाइनल में एटीकेएमबी का सामना 13 मार्च को फातोर्दा में ही मुम्बई सिटी एफसी से होगा, जो पहली बार खिताब के लिए प्रयासरत है। मुम्बई ने रेगुलेशन टाइम और एक्स्ट्रा टाइम के गोलरहित निकलने के बाद पेनाल्टी शूटआउट में एफसी गोवा को 6-5 से हराया था।

पहले हाफ में एटीकेएमबी पूरी तरह हावी रही। उसने डेविड विलियम्स की मदद से 1-0 की लीड ली और इसके अलावा बॉल पजेशन में भी वह हाईलैंडर्स से काफी आगे रही। 59 फीसदी बॉल पजेशन के साथ एटीकेएमबी ने यह हाफ समाप्त किया।

यही नहीं, इस हाफ में एटीकेएमबी ने लगातार हमले किए और इस कारण उसे तीन कार्नर मिले जबकि हाईलैंडर्स सिर्फ एक कार्नर हासिल सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पताल कैसे खोजें? पूरी प्रक्रिया समझें

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) का लाभ...

आयुष्मान भारत और हेल्थ इंश्योरेंस में क्या अंतर है?

आज के समय में स्वास्थ्य खर्च लगातार बढ़ रहे...