अगर ऐसा हुआ तो कैसे निकलेगा WTC फाइनल का नतीजा?

स्पोर्ट्सअगर ऐसा हुआ तो कैसे निकलेगा WTC फाइनल का नतीजा?

Date:


अगर ऐसा हुआ तो कैसे निकलेगा WTC फाइनल का नतीजा?

नई दिल्ली: क्या होगा अगर अगले महीने होने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में रिजल्ट ड्रा के तौर पर सामने आता है? या फिर भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने जा रहा यह मुकाबला टाई हो जाता है तो क्या होगा? और इससे भी बुरा यह है कि अगर बारिश के कारण पूरा मुकाबला ही धुल जाता है तो क्या होगा? जाहिर है काफी सवाल हैं जिनके जवाब अभी मौजूद नहीं है और भारतीय क्रिकेट टीम इन जवाबों का इंतजार बेसब्री से कर रही है। साउथेंप्टन में यह मुकाबला 18 जून से 22 जून के बीच खेला जाएगा।

Read also: अर्श से फर्श पर बिटक्वाइन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल इन सभी सवालों के जवाब आने वाले दिनों में दे देगी। बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार “क्योंकि यह कोई द्विपक्षीय टेस्ट मैच सीरीज नहीं है ऐसे में हमें प्लेइंग कंडीशन के बारे में जानकारी हासिल करने की जरूरत है। अधिकारी ने बताया कि हम ड्रा, टाई या फिर बारिश के कारण मैच धुल जाने को लेकर निश्चित नहीं है कि ऐसी सूरत में इस मुकाबले का नतीजा कैसे निकलेगा। “आईसीसी आने वाले दिनों में प्लेइंग कंडीशन के बारे में जानकारी सार्वजनिक कर देगा। हम निश्चित तारीख नहीं बता सकते लेकिन उम्मीद है कि वह जल्द ही इसकी जानकारी दे देंगे।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related