यूपी चुनाव में 92.55 करोड़ रूपये जब्त किये, 318 बम भी बरामद: निर्वाचन आयोग

विधानसभा चुनावयूपी चुनाव में 92.55 करोड़ रूपये जब्त किये, 318 बम भी बरामद:...

Date:


यूपी चुनाव में 92.55 करोड़ रूपये जब्त किये, 318 बम भी बरामद: निर्वाचन आयोग

लखनऊ: Uttar Pradesh Assembly Election| चुनाव आचार संहिता (Election Code of Conduct) के तहत अब तक 1,24,92,402 प्रचार सामग्री जहां हटायी गयी तो वहीं 8,95,483 लाइसेंसी असलहे जमा कराए गए हैं। इसके अलावा 1972 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराते हुए 92.55 करोड़ रुपए जब्त किया गया है। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने बताया कि विधान सभा अब तक सार्वजनिक स्थानों से वाल राइटिंग के 6,26,476 पोस्टर के 40,47,217 बैनर के 31,00,099 और 16,15,484 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी है। इसी प्रकार निजी स्थलों से वाल राइटिंग के 2,68,103 पोस्टर के 13,72,968 बैनर के 8,94,816 और 5,67,239 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी।

Read also- यूपी चुनाव : बबीता फोगट पर लगा कोरोना, चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, मामला दर्ज

318 बम भी बरामद

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पुलिस, आयकर, आबकारी, नारकोटिक्स एवं अन्य विभागों की कार्यवाही में अब तक 8,95,483 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए गए, जिसमें से शनिवार को 485 लाइसेंसी शस्त्र जमा हुए। अब तक 631 लाइसेंस जब्त किए गए और 2070 लाइसेंस निरस्त किया गया है। इसके साथ ही शांतिभंग में 32,80,920 लोगों को पाबन्द हुए हैं। वहीं, 1972 एफआईआर (FIR) दर्ज करायी गयी है, जिसमें से शनिवार को 28 एफआईआर दर्ज की गयी। इसके अलावा पुलिस विभाग ने अब तक 9,805 शस्त्र, 10,142 कारतूस, 229 विस्फोटक एवं 318 बम बरामद किये गये।

पुलिस विभाग ने छापेमारी करके 184 अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों को सीज किया गया। जबकि अब तक लगभग 92.55 करोड़ रुपए का कैश मिला। आयकर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1.49 करोड़ रुपये की बरामदगी की जांच की जा रही है। इसके अलावा आबकारी एवं पुलिस विभाग ने अब तक 54.84 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की 20,17,658 लीटर मदिरा जब्त की है। इसी प्रकार नारकोटिक्स एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने 43.93 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का 17,109 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किया है। साथ ही पुलिस एवं आयकर विभाग ने 39.91 करोड़ रुपये मूल्य की 391 किग्रा की बहुमूल्य धातुएं मिली। इसी तरह लगभग 82.33 करोड़ रूपये मूल्य की अन्य वस्तुएं भी बरामद की गयी हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related