आगरा में सड़क दुर्घटना में 9 की मौत, 3 घायल

उत्तर प्रदेशआगरा में सड़क दुर्घटना में 9 की मौत, 3 घायल

Date:

आगरा-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार स्काॅपियों कंटेनर से जा टकराई

आगरा। आगरा-कानपुर हाईवे पर एत्माउद्दौला इलाके में आज तड़के हुई सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार स्काॅपियों कंटेनर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि 8 लोगोें की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

आज तड़के लगभग पांच बजेएत्मादपुर की ओर से आ रही स्काॅर्पियो गाड़ी बेकाबू होे गयी और डिवाइडर पर चढ़कर राॅंग साइड पहुंच गयी। तेज रफ्तार स्काॅर्पियो रामबाग की ओर से आ रहे कंटेनर से जा टकराई। हादसे के बाद ड्राइवर और क्लीनर कंटेनर छोड़कर मौके से भाग निकले। टक्कर होने की आवाज सुनकर स्काॅर्पियों में फंसे 12 लोगों को निकालने के लिये आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये। क्षतिग्रस्त हो गयी स्काॅर्पियों की बाॅडी को तोड़कर लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। भीषण हादसे में स्काॅर्पियों सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। चार घायलों को पुलिस ने लोगांे की मदद से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में एक घायल की मौत हो गयी और बाकी तीन की स्थिति गंभीर है।

माना जा रहा है कि स्काॅर्पियों के ड्राइवर को झपकी आ जाने के कारण गाड़ी डिवाइडर पार कर राॅग साइड पहुुंच गयी। हादसे में गुड्डू कुमार, बबलू प्रजापति, विकास कुमार, नागेंद्र कुमार, राजेश, सुरेंद्र कुमार, ड्राइवर अनिल, अमन और विपिन की मौत हो गयी और सुजीत, सूरज देव और छोटू की हालत गंभीर है। घायलों का उपचार एसएन मेडिकल काॅलेज में चल रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related