अलीगढ़ के थाना क्वार्सी मेें दर्ज है बोलने वाले तोते की गुमशुदमी
आदमी की आवाज में बोलता और घरवालों के नाम भी लेता है तोता
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ में थाना क्वार्सी की पुलिस आजकल एक अफ्रीकन तोते ही तलाश में जुटी है। दो मार्च की सुबह से लापता यह अफ्रीकन तोता दो साल पहले चालीस हजार में खरीदा गया था। आदमी की आवाज में बोलने और घरवालों के नाम लेने वाला इस तोते को ढूंढ कर लाने वाले को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की गयी है।
अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के रमेश विहार निवासी सरोज सिंह ने अफ्रीकन तोते की गुमशुदगी दर्ज कराई हुई है। सरोज सिंह के अनुसार उनकी पुत्रवधु सौम्या ने दो साल पहले एक अफ्रीकन तोता 40 हजार रुपये में खरीदा था। लंदन में नौकरी लगने के बाद उनकी पुत्रवधु तोता उन्हें देकर चली गयीं थीं। दो मार्च को यह तोता लापता हो गया। आदमी की आवाज में बोलने वाला यह तोता घरवालों का नाम भी लेता है और सीटी भी बजाता है।

इस तोते की गुमशुदगी क्वार्सी थाने में दर्ज कराये जाने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे ढूंढने की अपील की जा रही है। वहीं पहले इस तोते को ढूंढ कर लाने वाले को पांच हजार रुपये दिये जाने की घोषणा की गयी थी। अब इनाम की राशि बढ़ाकर दस हजार रुपये कर दी गयी है। थाना क्वार्सी में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद 10 हजार रुपए का इनाम रखते हुए शहरभर में पोस्टर भी लगवा दिए हैं। तोते के गायब होने के पैंम्फलेट भी छपवा कर बांटा जा रहा है ताकि किसी को भी तोता मिले को वो जानकारी दे सकें। वहीं पुलिस भी इस तोते को ढूंढने का भरसक प्रयास कर रही है।

