Road Accident: सड़क हादसों में एक ही परिवार की चार महिलाओं सहित 9 की मौत

उत्तर प्रदेशRoad Accident: सड़क हादसों में एक ही परिवार की चार महिलाओं सहित...

Date:

Road Accident: यूपी में आज दो सड़क हादसों में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहला हादसा बांदा जनपद में हुआ। जिसमें 4 लोगों की मौत हुई। जबकि दूसरा हादसा देवरिया जिले में हुआ। जिसमें 5 लोगों की मौत हुई। मरने वालों में एक ही परिवार की चार महिलाएं शामिल हैं।

देवरिया में ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर

देवरिया के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौराहे पर आज सुबह ट्रक और कार आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक परिवार की चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोग बचाव के लिए जुट गए। वहीं लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मरने वाले रुद्रपुर और देवरिया सदर के निवासी हैं। सभी लोग पूजा-अर्चन के लिए बिहार के मैरवा जा रहे थे। मरने वालों में भाई-बहन शामिल हैं।

उपनयन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे ब्रहम स्थान

रुद्रपुर भर टोली के रहने वाले अधिवक्ता आनंद प्रकाश मिश्र और उनके भाई चंद्र प्रकाश मिश्र परिवार के साथ घर से मैरवा बिहार के लिए निकले थे। सभी रिश्तेदारी में उपनयन संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। कार सवार सभी लोग जब भाटपाररानी फुलवरिया चौराहे के पास पहुंचे। इसी दौरान कार का अगला पहिया फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। जिससे कार में सवार विमला, त्रिशूला, गीता और सिद्धी की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों में तीन साल का बच्चा रिपुदमन भी शामिल है।

बरात लेकर लौट रही बोलेरो पेड़ से टकराई

वहीं दूसरी घटना में बांदा के तिंदवारी में बरात लेकर लौट रही बोलेरो पेड़ से टकराई। जिससे बोलेरो में सवार सात लोगों में चार की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में दो को कानपुर रेफर किया है। जबकि एक जिला अस्पताल में भर्ती है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोधनी गांव निवासी राजू सिंह के बेटे अंकित सिंह की बरात रविवार को बदौसा थाना क्षेत्र के कुरहूं गई थी।
जयमाल के बाद बराती बोलेरो से रात करीब एक बजे गोधनी के लिए निकले। इसी दौरान बदौसा थाना के पास तुर्रा में अचानक मवेशी सामने आ गए। उनको बचाने के चक्कर में बोलेरो आम के पेड़ से टकराई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...