गाजियाबाद। थाना नंद ग्राम क्षेत्र के हिंडन विहार में 62 साल के एक बुजुर्ग ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। जिसमें वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। इसके बाद खून से सना चाकू लेकर बुजुर्ग थाने पहुंचा और बोला आज 44 साल का हिसाब किताब कर दिया। मुझे जेल भेज दो। थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग के मुंह से जब ये सुना तो दंग रह गए। उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई। बुजुर्ग ने बताया कि उसकी अपनी पत्नी से 44 साल से अनबन चल रही है।
Read also: गाजियाबाद में झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, 20 गायों की मौत
आज सर से पानी उतरा तो उसने पत्नी को चाकू से मार दिया। मूल रूप से बागपत के लुहारी सराय गांव के रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग अब्दुल रऊफ थाना नंदग्राम क्षेत्र के हिंडन विहार में बालाजी मंदिर के पास परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी रईसा, तीन बेटे और चार बेटियां हैं। सभी बच्चों को शादी हो चुकी है। रऊफ नशे का आदि है। उसके बेटे मजदूरी कर खर्चा देते हैं। रऊफ के बेटे इरफान ने बताया कि माता-पिता के बीच झगड़ा होता रहता है। मंगलवार की देर रात भी तीनों भाई अपने कमरे पर चले गए। उसके बाद माता-पिता में झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान पिता रऊफ ने माँ पर चाकू से वार कर दिया। इरफान ने बताया कि मां के शरीर में कई घाव हैं उसको अस्पताल में भर्ती कराया है।
Read also: गाजियाबाद MLC सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज चुनाव जीते
कुछ देर बाद उसका पिता रऊफ थाना नंदग्राम जा पहुंचा। जहां उसने कहा कि उसे जेल भेज दो उसने अपनी पत्नी पर चाकुओं से वार कर 44 साल का हिसाब पूरा कर दिया।
पूरे मामले पर एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि घायल रईसा के बेटे इरफान की तहरीर पर पिता अब्दुल रऊफ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

