लाइफस्टाइल डेस्क। July Travel Destinations – जुलाई में अगर आप दो से तीन दिन की ट्रिप प्लान कर रहे है तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहे बताएंगे, जहां आपकी छुट्टियां यादगार बन जाएगी। इन जगहों पर मानसून में घूमने का मजा दोगुना हो जाएगा। चलिए फिर बिना देर किए जानते है कुछ ऐसी जगहों के बारे में।
जैसलमेर

जुलाई में मानसून के दौरान आप जैसलमेर का प्लान बना सकते है, यहां कई सारे जगहें है जहां आप घूमने जा सकते हैं। यहां सोनार किला, पटवा की हवेली, गड़ीसर लेक, बड़ा बाग, तनोट माता मंदिर और लोद्रवा जैन मंदिर है, जो की बेस्ट जगहे है।
महाबलेश्वर

महाबलेश्वर हिल स्टेशन में आप घूमने के लिए जा सकते हैं, यहां का आप नजारा बादलों से घिरा, सोंधी खुशबू और हल्की बौछारों को देख आप मदहोश हो जाएंगे। महाबलेश्वर में आप वेन्ना लेक, कई सारे वाॅटर फाॅल, विल्सन पाॅइंट और प्रतापगढ़ फोर्ट आदि घूमने जा सकते है।
Read also: Cheap Travel Ideas: कम पैसों में ले लग्जरी ट्रिप का आनंद, ऐसे करे प्लान!
मुन्नार

मुन्नार की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता देखते ही आप मदहोश हो जाएंगे, ये जगह एक बेहतर विकल्प है। ये केरल का हिल स्टेशन है, जहां पर्यटक मानसून में घूमने आते है। आप ट्रैकिंग ट्रेल्स, चाय के बागानों का लुत्फ उठा सकते है।
कुर्ग

जुलाई में आप कुर्ग घूमने जा सकते हैं, यहां के झरने काफी मनमोहक है। ये जगह बारिश में स्वर्ग लगाती है, आप चाहे यहां ट्रेकिंग, घुड़सवारी का मजा ले सकते हैं। बता दे, बैंगलोर से कुर्ग पहुंचने में 5 घंटे लगते हैं।

