नयी शिक्षा नीति के तहत 5718 करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

एजुकेशननयी शिक्षा नीति के तहत 5718 करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट को मिली...

Date:


नयी शिक्षा नीति के तहत 5718 करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

नयी दिल्ली: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने नयी शिक्षा नीति को अमली जामा पहनाने से संबंंधित ‘स्टार्स’ प्रोजेक्ट को आज मंजूरी दे दी जिसपर 5718 करोड़ रूपये की लागत आने का अनुमान है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए विश्व बैंक की ओर से 50 करोड़ डालर की वित्तीय सहायता दी जायेगी।

यह प्रोजेक्ट केन्द्र द्वारा प्रायोजित नयी योजना के तहत शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा लागू किया जायेगा। अभी छह राज्यों हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र , मध्य प्रदेश, केरल और ओड़िशा को इसके दायरे में लाया जायेगा।

इस प्रोजेक्ट के तहत राज्यों को शिक्षा ढांचे में सुधार के लिए विकास , क्रियान्वयन और मूल्यांकन आदि क्षेत्रों में सहायता की जायेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...