शोपियां में तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

फीचर्डशोपियां में तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

Date:


शोपियां में तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर: दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधा पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने चाकुरा के जंगलों में अभियान शुरू किया। सुरक्षा बल के जवान जब लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे , तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी। इसी दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर भगने का प्रयास कर रहे दो आतंकवादी मारे गये।

उन्होंने बताया कि आसपास के इलाकों में कानून एवं व्यव्स्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात हैं। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...