मुंबई-कोलकाता के बीच कल आबू धाबी में होगा कांटे का मुक़ाबला

स्पोर्ट्समुंबई-कोलकाता के बीच कल आबू धाबी में होगा कांटे का मुक़ाबला

Date:


मुंबई-कोलकाता के बीच कल आबू धाबी में होगा कांटे का मुक़ाबला

अबु धाबी: कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम मजबूत मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले आईपीएल मुकाबले में वापसी करने के इरादे से उतरेगी जबकि मुंबई का लक्ष्य प्लेऑफ के लिए अपनी स्थिति मजबूत करना होगा।

मुंबई अंक तालिका में सात मैचों में पांच जीत और 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। कोलकाता सात मैचों में चार जीत और आठ अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन लगातार शानदार चल रहा है और उसने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को अबु धाबी में ही पांच विकेट से हराया था।

दूसरी तरफ कोलकाता को अपने पिछले मुकाबले में शारजाह में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 82 रन की बड़ी पराजय का सामना करना पड़ा था। कोलकाता को अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में सुधार करने की जरूरत है तभी जाकर वह मुंबई जैसी मजबूत टीम के खिलाफ वापसी करने की उम्मीद कर पाएगी।

दोनों का इस आईपीएल में गत 23 सितम्बर को अबु धाबी में ही मुकाबला हुआ था जहां मुंबई ने 49 रन से जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में मुंबई ने अपने कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की 80 रन की शानदार पारी से जीत हासिल की थी। मुंबई ने पांच विकेट पर 195 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद कोलकाता को नौ विकेट पर 146 रन पर थाम लिया था। कोलकाता ने इस तरह टूर्नामेंट की शुरुआत हार के साथ की थी। रोहित इस मैदान पर कोलकाता के खिलाफ एक बार फिर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related