Crimes Against Women: रोजाना देश में गायब हो रही 246 लड़कियां और 1027 महिलाएं

उत्तर प्रदेशCrimes Against Women: रोजाना देश में गायब हो रही 246 लड़कियां और...

Date:

Crimes Against Women: देश में महिलाओं की हालात काफी खराब है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक देश में प्रतिदिन 246 लड़कियां और 1027 महिलाएं गायब होती हैं। रोजाना 87 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। ये तो वो आंकड़े हैं जो कि पुलिस के पास दर्ज हैं। लेकिन संख्या इससे कई गुना हो सकती है। राजस्थान में 2021 में दुष्कर्म के 6337 मामले दर्ज हुए थे। मध्यप्रदेश में 2947, यूपी में 2845 व महाराष्ट्र में दुष्कर्म की संख्या 2496 है।

मणिपुर में यौन हिंसा का वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में कहा था, मेरा हृदय आज पीड़ा से भरा है। क्रोध से भरा है। मणिपुर की ये घटना किसी सभ्य समाज के लिए शर्मसार करने वाली है। आज शनिवार को विपक्षी दलों के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर पहुंचा है। दो दिवसीय यात्रा के दौरान विपक्षी प्रतिनिधिमंडल मणिपुर के हिंसाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेगा।

एनसीआरबी रिपोर्ट की माने तो देश में प्रतिदिन 246 लड़कियां और 1027 महिलाएं गायब होती हैं। कानून होने के बावजूद प्रतिदिन 87 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना हो रही हैं। एमपी में एक साल में 13034 लड़कियां और 55704 महिलाएं गायब होने के मामले दर्ज हैं। महाराष्ट्र में 3937 लड़कियां और 56498 महिलाएं गायब हुई हैं एक साल में। देशभर की बात की जाए तो 2021 में 90113 लड़कियां गायब हुई, जबकि गायब होने वाली महिलाओं की संख्या 3,75058 रही है।

राजस्थान और मध्यप्रदेश में हालात खराब

मणिपुर की घटना पर पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध के प्रति कठोर कदम उठाने की अपील की थी। एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि राजस्थान में 2021 के दौरान 6337 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए थे। दुष्कर्म का यह आंकड़ा, सबसे अधिक मप्र और राजस्थान में रहा है। मप्र में 2947, महाराष्ट्र में 2496, यूपी में 2845 और छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के मामलों की संख्या 1093 रही है। देश में पांच साल में 1825 दिनों में डेढ़ लाख महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। यानी प्रतिदिन 87 महिलाओं की आबरू लूटी जा रही है।

पांच साल में दुष्कर्म मामले में टॉप राज्य

एनसीआरबी रिपोर्ट के अनुसार 2021 के अनुसार, दुष्कर्म की घटना वाले टॉप 10 राज्यों में छत्तीसगढ़ शामिल नहीं है। साल 2020 की रिपोर्ट के अनुसार भी छत्तीसगढ़, टॉप 10 स्टेट में शामिल नहीं है। जबकि राजस्थान, 2021 और 2020 में रेप की घटनाओं में टॉप पर था। 2019 के दौरान राजस्थान में दुष्कर्म के सबसे अधिक केस 5997 सामने आए थे। साल 2018 में राजस्थान, टॉप पर नहीं था। उस समय मप्र , बलात्कार के 5433 मामलों के साथ टॉप पर था। राजस्थान नंबर दूसरा था। साल 2017 में मप्र दुष्कर्म के मामलों में टॉप पर रहा। दूसरा नंबर यूपी का था। तीसरे स्थान पर राजस्थान था।

साल 2021 में देश में दुष्कर्म के कुल 31677 मामले सामने आए। वर्ष 2020 में दुष्कर्म की 28046 घटनाएं हुई। अगर पीड़ितों की संख्या देखें तो आंकड़ा 28153 रहा था। साल 2019 में रेप के 32033 मामले देखने को मिले। इनमें पीड़ित महिलाओं की संख्या 32,260 रही है। 2018 में दुष्कर्म के कुल 33356 मामले सामने आए। पीड़ितों की संख्या 33977 रही थी। साल 2017 के दौरान दुष्कर्म के 32559 केस देखने को मिले। इन मामलों में पीड़ितों की संख्या 33658 रही। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पांच साल के बीच 1,59,048 से अधिक दुष्कर्म के मामले सामने आए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related