सरहद पर भेजे जा सकते हैं ITBP के 2000 जवान, फिर संघर्ष भड़कने की आशंका

फीचर्डसरहद पर भेजे जा सकते हैं ITBP के 2000 जवान, फिर संघर्ष...

Date:


सरहद पर भेजे जा सकते हैं ITBP के 2000 जवान, फिर संघर्ष भड़कने की आशंका

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच इसी हफ्ते गलवान घाटी में हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों की जान चली गई थी। आशंका है कि चीन फिर इसी तरह की मुठभेड़ को अंजाम दे सकता है। फिलहाल दोनों सेनाएं लद्दाख में तीन जगहों पर आमने-सामने हैं। इस बीच इंडो-तिब्बती बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के दो हजार जवानों को चीन से सटी सीमाई इलाकों में भेजा जा सकता है, ताकि सीमा पर निगरानी बढ़ाई जा सके और दोनों सेनाओं के बीच मौजूदा स्टैंडऑफ में भारत को मजबूती मिले।

आईटीबीपी के जवान इस वक्त देश के अलग-अलग हिस्सों में ड्यूटी कर रहे हैं। हालांकि, इन्हें लद्दाख में बिगड़ते हालात के बीच पूरी तरह सीमा पर ही भेजने की बात हो रही है। एक वरिष्ठ सरकारी अफसर ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि चीन से सटी सीमाओं पर 20 आईटीबीपी की कंपनियों को भेजा जा सकता है।

आईटीबीपी के जवान लंबे समय से भारत और चीन के बीच 3488 किमी की सीमा की रक्षा में ही जुटे हैं। इन्हें काराकोरम पास से लेकर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक 180 बॉर्डर पोस्ट्स पर तैनात किया गया है। माना जा रहा है कि अगर भारत-चीन सीमा पर कुछ दिन शांति नहीं होती है, तो हिंसक घटनाएं आगे भी हो सकती हैं। पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वीपी मलिक ने कहा है कि जब सैनिक आमने-सामने हों तो एक छोटी सी चिंगारी भी आग का रूप ले लेती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...