यूपी में सुबह 9 बजे तक 12.33% मतदान, अम्बेडकरनगर सबसे आगे

उत्तर प्रदेशयूपी में सुबह 9 बजे तक 12.33% मतदान, अम्बेडकरनगर सबसे आगे

Date:

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हुआ, चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे तक 12.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने लोगों से घर से निकलकर मताधिकार करने की अपील की है. उत्तर प्रदेश कि जिन 14 सीटों पर भी आज मतदान हो रहा है उनमें सुल्तानपुर जहाँ मेनका गाँधी चुनाव लड़ रही हैं, आजमगढ़ जो सपा का गढ़ रहा है, हालाँकि पिछली बार ढह गया था , यहाँ से निरहुआ मैदान में है और प्रतापगढ़ की सीट शामिल है जहाँ पर राजा भैया के सपा को समर्थन से कांटे की टक्कर हो गयी है, शामिल हैं। इसके अलावा पूर्वांचल के इस इलाके में इलाहबाद, अम्बेडकरनगर, बस्ती, भदोही, डुमरियागंज,जौनपुर,लालगंज, मछलीशहर, फूलपुर, संतकबीरनगर, श्रावस्ती भी शामिल हैं.

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इन 14 सीटों में सबसे ज़्यादा मतदान अम्बेडकरनगर में हुआ है जहाँ पर अबतक 14.61 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं. 14 प्रतिशत से ज़्यादा वोटिंग वाली लोकसभा सीटों में बस्ती (14.26), आज़मगढ़ 14.17, और सुल्तानपुर 14.11 शामिल हैं. इसके अलावा भदोही में 12.84, डुमरियागंज में 13. 38, जौनपुर में 12. 91, लालगंज में 10.95, मछलीशहर में 13.33, प्रतापगढ़ में 12.89 और संतकबीर नगर में 12.73 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है.

इलाहाबाद और फूलपुर दो ऐसी लोकसभा सीटें हैं जहाँ पर वोटिंग टर्न आउट बहुत कम है. लोग घरों से वोट डालने के लिए कम निकले हैं. शायद यहाँ के वोटरों पर गर्म तापमान का ज़्यादा असर है. फूलपुर में तो मात्र 7.43 प्रतिशत ही मतदान हुआ है वहीँ इलाहाबाद में भी मतदान का प्रतिशत पहले दो घंटों में सिर्फ 9.37 तक पहुँच पाया है। बता दें कि पिछले चुनाव में भाजपा को इन 14 में से 9 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, लेकिन इसबार लड़ाई बड़ी रोचक और कांटे की मालूम पड़ती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related