उत्तराखंड में मिले 1003 नए संक्रमित, 30 ने गंवाई जान

उत्तराखंडउत्तराखंड में मिले 1003 नए संक्रमित, 30 ने गंवाई जान

Date:


उत्तराखंड में मिले 1003 नए संक्रमित, 30 ने गंवाई जान

बुधवार को 2778 मरीज हुए कोरोना संक्रमण से स्वस्थ
रिकवरी दर बढ़कर हो गयी है 88.62 प्रतिशत

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण काबू में आता जा रहा है। बुधवार को राज्य में 1003 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 30 रही। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने से रिकवरी रेट भी बढ़कर 88.62 प्रतिशत हो गया है।

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार देहरादून में 216, हरिद्वार में 171, नैनीताल में 119, पिथौरागढ़ में 126, टिहरी में 79, चमोली में 58, अल्मोड़ा में 54, पौड़ी में 57, रुद्रप्रयाग में 48, ऊधमसिंह नगर में 44, उत्तरकाशी में 18, बागेश्वर में 9 और चंपावत जिले में 4 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं।

उत्तराखंड में नये कोरोना संक्रमित और मौत के आंकड़ों में लगातार गिरावट आती जा रही है। प्रदेश में कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 88.62 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 6.82 प्रतिशत हो गई है। आज मिले 1003 नए संक्रमितों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 331478 हो गई है। एक्टिव केसों की संख्या भी घटकर 25366 हो गयी है। वहीं आज भी नयों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी यानी 2778 रही।

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कोरोना संक्रमण बढ़ने से चिंताएं बरकरार है। यहां पर कोरोना संक्रमण की दर मैदानी इलाकों से अधिक है। पहाड़ के जिलों में पौड़ी पहले, अल्मोड़ा दूसरे और पिथौरागढ़ तीसरे स्थान पर है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related