डंडा थामने वाले हाथ चला रहे हलवाई का पलटा

प्रेस रिलीज़डंडा थामने वाले हाथ चला रहे हलवाई का पलटा

Date:


डंडा थामने वाले हाथ चला रहे हलवाई का पलटा

मेरठ पुलिस बांट रही है गरीब-असहायोें को खाना

मेरठ। आम आदमी के मन में पुलिस की छवि एक कड़क वर्दीधारी की है जो हमेशा हाथ में डंडा लिये होता है। मगर कोरोना काल में पुलिस का दूसरा चेहरा भी दिख रहा है जो मानवता दिखाते हुए गरीब-असहायों की मदद कर रहा है। पुलिस के जिस साहेब से मिलना भी मुश्किल होता था आज वो खुद तपती दुपहरी में सड़क किनारे खड़े होकर गरीबों को खाना खिला रहे हैं। जिन हाथ में डंडा होता था वह हाथ आज पलटा थामे हुए हैं। पुलिस के इस रूप को देखकर लोग हैरान हैं मगर जमकर तारीफ भी करते हैं।

पुलिस की छवि कितनी ही कड़क क्यों न हो, ड्यूटी की मजबूरी कितना ही सख्त क्यों न बना देती हो मगर वर्दी के पीछे हमेशा से ही एक इंसान रहता है जो लोगों की हरसंभव मदद करना चाहता है। यह कोई बदला हुआ चेहरा नहीं बल्कि कोरोना काल में एक टाईम के खाने के लिये भी परेशान हो रहे लोगों को देखकर सामने आया असली चेहरा है। मेरठ की पुलिस जगह-जगह पर भंडारा लगा कर गरीब-असहाय लोगों को खाना खिला रही है।

डंडा थामने वाले हाथ चला रहे हलवाई का पलटा

कंकरखेड़ा थाना अध्यक्ष तपेश्वर सागर खुद हलवाई का पलटा चला कर खाना तैयार करने में मदद कर रहे हैं। इसके बाद वह लोगोें को अपने हाथ से खाना वितरित भी करते हैं। वहीं देहली गेट के सीओ भी हापुड़ अड्डे पर गरीब लोगोें को खाना बांट रहे हैं। वर्दीवाले साहब को देखते ही दूर भागने वाले लोग आज साहब को खाना बांटते देख रहे हैं तो वह पुलिस की जमकर सराहना कर रहे हैं। कोरोना काल में पुलिस ने मानवता दिखाते हुए ऐसे अनेक कार्य किये हैं जिससे उसकी छवि बदल गयी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related