Kanpur : भाजपाईयों की गुंडागदी, पुलिस पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को भगाया

उत्तर प्रदेशKanpur : भाजपाईयों की गुंडागदी, पुलिस पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को भगाया

Date:


Kanpur : भाजपाईयों की गुंडागदी, पुलिस पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को भगाया

भाजपा नेता नारायण भदौरिया और उसके समर्थकों ने घेर ली पुलिस जीप
बेबस देखती रही पुलिस, हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह भाग निकला

कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां प्रदेश की कानून व्यवस्था को चाक-चैबंद बनाने का दावा कर रहे हैं वहीं उन्हीं की पार्टी के नेता पुलिस पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को हिरासत से भाग निकलने में मदद कर रहे हैं। एक हिस्ट्रीशीटर को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिये भाजपाईयों ने पुलिस की जीप को घेर लिया। बेबस पुलिस देखती रही और हिस्ट्रीशीटर वहां से भाग निकला। अब पुलिस दावा कर रही है कि भाग निकले हिस्ट्रीशीटर और उसको भगवाने वाले भाजपाईयों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के उस्मानपुर में भाजपा दक्षिण जिला मंत्री नारायण सिंह भदौरिया अपने जन्मदिन की पार्टी दे रहे थे। इस दावत में हिस्ट्रीशीटर और हत्या के प्रयास में वांछित मनोज सिंह के शामिल होने की सूचना पर पहंुची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जीप में बैठा लिया। पुलिस की यह कारवाई नारायण सिंह भदौरिया को पसंद नहीं आयी और उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर पुलिस की जीप को घेर लिया। हंगामा करते भाजपाइयों ने हिस्ट्रीशीटर को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा कर भगा दिया। भाजपा नेताओं के सामने कानपुर पुलिस पूरी तरह से बेबस नजर आई।

गौरतलब है कि पुलिस हिरासत से भागे हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, बलात्कार जैसी गंभीर धाराओ में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मनोज सिंह को भगाने के आरोपी भाजपा दक्षिण जिला मंत्री नारायण भदौरिया पर धारा 307,308 जैसी गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। एडीसीपी दक्षिण बसंतलाल का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर को पुलिस हिरासत से भगाने का मामला संज्ञान में आया है। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उनको पकड़ने के लिये टीम लगा दी गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related