यूपी के गोण्डा ज़िले में सिलेंडर फटने से 8 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशयूपी के गोण्डा ज़िले में सिलेंडर फटने से 8 लोगों की मौत

Date:


यूपी के गोण्डा ज़िले में सिलेंडर फटने से 8 लोगों की मौत

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गोंडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। बीती रात यहां सिलिंडर ब्लास्ट के बाद दो मकानों के गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पहले सात लोगों की मौत का अस्पताल में पता चला और बाद में मलबे से एक लड़के का शव निकाला गया। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

चार बच्चों की मौत
मामला जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी के ठठेर पुरवा का है. जहां एक मकान में अचानक धमाका हुआ. जिससे दो मंजिला इमारत ज़मींदोज़ हो गयी. पुलिस को आशंका है कि हादसा सिलेंडर ब्लास्ट होने के चलते हुआ है. हादसे में 2 पुरुष, दो महिला और 4 बच्चों की मौत की खबर है.

मकान मालिक के पास था पटाखा बनाने का लाइसेंस
बताया जा रहा है कि जिस मकान में यह हादसा घटा है, उसके मालिक के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस भी था. ऐसे में पुलिस इस मामले की जांच भी करेगी कि यह हादसा आखिर हुआ कैसे. हालांकि मौजूदा समय में इस हादसे के घटने की वजह गैस सिलेंडर का ब्लास्ट होना बताया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने दुःख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए उच्च अधिकारियों को तत्काल मौक़े पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य पूरा करने का निर्देश दिया और साथ ही घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था और घटना की उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं.

Read also: असम में कोविड मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर की बेरहमी से पीटा

सिलेंडर ब्लास्ट में इन लोगों की हुई मौत
1- निसार अहमद 35 वर्ष
2- शमशाद 28
3- साइकिन निशा 35
4- रुबीना बानो 32
5- मोहम्मद शोएब 2 वर्ष
6- मेराज 11 वर्ष
7- नूरी सबा 12 वर्ष
8- शहजाद अहमद 14 वर्ष

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...