लोकसभा चुनाव: कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, यूपी पर अभी खमोशी

नेशनललोकसभा चुनाव: कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, यूपी पर अभी खमोशी

Date:

कांग्रेस पार्टी ने कल CEC की मीटिंग में 60 उम्मीदवारों पर चर्चा की थी और उनमें 43 उम्मीदवारों के नामों की आज घोषणा कर दी गयी। उत्तर प्रदेश पर आज भी ख़ामोशी रही और किसी भी सीट के लिए नाम घोषित नहीं हुआ. आज घोषित सूची में छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को टिकट दिया गया है , कुछ दिन पहले कहा जा रहा था कि नकुल नाथ अपने पिता कमलनाथ के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा जा रहे हैं. सूची में एक और ख़ास नाम गौरव गोगोई का है जिन्हें असम जोरहाट सीट से मैदान में उतारा गया है. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत के पुत्र वैभव गेहलोत को जालोर से उम्मीदवार बनाया गया है, वैभव पिछली बार जोधपुर से लड़े थे और चुनाव हार गए थे.

आज घोषित 43 उम्मीदवारों की सूची में कांग्रेस पार्टी ने 10 जनरल, 13 ओबीसी,, 10 अनुसूचित जाति, 9 अनुसूचित जनजाति और 1 मुस्लिम कैंडिडेट को टिकट दिया गया है। आज घोषित सूची में असम 12, गुजरात से 7, मध्य प्रदेश से 9, राजस्थान से 10 और उत्तराखण्ड से चार उम्मीदवारों के नाम हैं. राजस्थान के बीकानेर से गोविंद मेघवाल, अलवर से ललित यादव, चूरू से राहुल कस्वां, झुंझुनू से बृजेन्द्र सिंह ओला, भरतपुर से संजना जाटव,टोंक से हरीश मीना, चित्तौड़गढ़ से उदयलाल अंजना, जोधपुर से करण सिंह उचियाड़ा, उदयपुर से ताराचंद मीणा और जालोर से वैभव गहलोत को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों के भी नाम हैं. भाजपा कांग्रेस पर हमेशा परिवारवाद का आरोप लगाती रहती है. भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले राहुल कस्वां को चूरू से उम्मीदवार बनाया गया है. कांग्रेस पार्टी ने अबतक 82 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है जबकि भाजपा ने अपनी पहली सूची में 195 उम्मीदवार घोषित किये थे और कहा जा रहा कि जल्द ही 150 उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी होने वाली है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...