दबाव में खुले भारतीय शेयर बाजार

फीचर्डदबाव में खुले भारतीय शेयर बाजार

Date:

पिछले दो कारोबारी सत्रों से घरेलू शेयर बाज़ार काफी दबाव में दिख रहे हैं। सोमवार को बाज़ार बंद होने के आखरी घंटे में बड़ी मुनाफावसूली देखी गयी थी और सेंसेक्स 600 अंको से भी ज़्यादा गिरा था, मगलवार को भी दिन भर बाजार में बड़ी बढ़त नज़र आ रही थी लेकिन सोमवार की तरह आखरी घंटे की तरह फिर बिकवाली आयी और सारी बढ़त को उड़ा कर ले गयी, बुधवार को भी भारतीय शेयर बाज़ार दबाव में नज़र आ रहे हैं और खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 38 और निफ़्टी 15 अंक नीचे कारोबार करता नज़र आ रहा है. निफ़्टी मिडकैप 100 भी लाल रंग में है अलबत्ता बैंक निफ़्टी अभी मामूली बढ़त दिखा रहा है।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ़्टी नेक्स्ट 50, निफ़्टी 100, निफ़्टी 200 हरे निशान में हैं. बढ़ने वाले शयरों में HCL Tech, ICICI bank, TCS, Titan और HDFC Bank शामिल हैं, वहीँ गिरने वाले टॉप 5 शेयरों में ITC, bajaj Finance, Axis Bank, NTPC और Ultratech Cement का नाम है. निफ़्टी के शेयरों में इस समय 964 शेयर बढ़त में और 1114 शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे हैं. जिन शेयरों में सबसे ज़्यादा हलचल देखी जा रही हैं उनमें कोटक महिंद्रा, HDFC बैंक, अडानी पोर्ट्स, अडानी इंटरप्राइजेज और रिलायंस शामिल हैं

वैश्विक बाज़ारों की बात करें तो मंगलवार को अमेरिकी बाजार दबाव में बंद हुए थे. मंगलवार को Dow Jones Industrial में 158 अंकों की कमजोरी देखने को मिली थी और यह 37,525.16 के लेवल पर बंद हुआ. NASDAQ Composite में ज़रूर 14 अंकों क बढ़त रही और यह 14,857.71 के लेवल पर बंद हुआ. जबकि S&P 500 इंडेक्स करीब 7 अंक की मामूली गिरावट थी, एशियाई बाज़ारों में मिल जुला रुख है, निक्केई में अच्छी बढ़त है वहीँ हैंगसैंग और स्ट्रेट टाइम्स गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...