India tour of South Africa : KLR को कप्तानी, उमरान को मौका, रोहित और कोहली को आराम

स्पोर्ट्सIndia tour of South Africa : KLR को कप्तानी, उमरान को मौका,...

Date:

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के लिए केएल राहुल को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है, जबकि रोहित शर्मा-विराट कोहली को आराम दिया गया है. हालाँकि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एक टेस्ट मैच में यह दोनों नज़र आएंगे। वहीँ आईपीएल 2022 की नई सनसनी उमरान मालिक को अपने शानदार प्रदर्शन का फल मिला है और टीम में उनकी इंट्री हुई है. इसके साथ ही पंजाब किंग्स के अर्शदीप को भी मौका मिला है.  टी-20 टीम में कई और क्रिकेटर्स की वापसी हुई हैजो पहले टीम का हिस्सा रहे हैं उनमें हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल के नाम शामिल हैं.  

Also Read : IPL 2022 : दिल्ली का सपना टूटा, RCB प्ले ऑफ में

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टी-20 – 9 जून को दिल्ली में, दूसरा टी-20- 12 जून को कटक में, तीसरा टी-20- 14 जून को विशाखापट्टनम में, चौथा टी-20- 17 जूनको राजकोट में और पांचवां टी-20- 19 जून को बेंगलुरु में खेला जायेगा। 

सेलेक्टर्स ने इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एक मात्र टेस्ट मैच के लिए भी टीम का ऐलान किया है, यह मैच जुलाई में खेला जायेगा. दरअसल यह वह मैच है जो पिछले साल इंग्लैंड सीरीज़ में खेला नहीं जा सका था. यह पिछली सीरीज़ का बचा हुआ मैच है जो कोविड और UAE में होने पर आईपीएल की वजह टाल दिया गया था और बाद में तय किया गया था कि यह बाद में खेला जायेगा . इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले चेतेश्वर पुजारा टीम का हिस्सा हैं, वहीँ अजिंक्य रहाणे आईपीएल में चोट लगने की वजह से टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं.  

टी-20 टीम : केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई,  हर्षल पटेल, दीपक हुड्डा, आवेश खान, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

Also Read : IPL 2022 : अभी आईपीएल में जारी रहेगा माही का सफर, कही यह बात

टेस्ट टीम  : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...