अगर आपको अच्छी नींद हासिल नहीं होती है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। इसके साथ ही नींद अच्छी होने से स्वास्थ्य में असर नहीं होता है, वहीं अगर आप नींद पूरी नहीं कर पा रहें हैं तो आप इन व्यायामों के जरिये खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।
अधोमुख स्वनासन से करें नींद की समस्या को दूर-
वहीं यह आसन आँतों की गतिविधियों में सुधार करता है, इसको करने के लिये हाथों और पैरों पर वजन दें। इसके बाद अपने हिप्स को ऊपर उठाने की कोशिश करें, साथ ही इस दौरान मुँह जमीन के करीब और पैर जमीन से ऊपर न उठने पायें। वहीं इस आसन को करने के बाद आपको शरीर में ऊर्जा महसूस होगी, जिससे जल्द ही आपको गहरी और अच्छी नींद आयेगी।
लाभदायक है बालासन-
अगर आपका पेट फूल जाता है, तो यह आसन आपके लिये अत्यंत लाभदायक होने वाला है, इसके साथ ही अपच की समस्या को भी दूर करता है। वहीं इसे करने के लिये आपको हाथों को आगे करके फैला लें, साथ ही चेहरे को भी जमीन पर छुआ दें। वहीं इस आसन को करने से जल्द ही आपको बेहतर लाभ मिलेगा।
गैस की समस्या को दूर करता है पवनमुक्तासन-
यह आसन पेट से बेकार गैस को निकालने में अत्यंत सहायक है, वहीं यह सबसे आसान आसन माना जाता है। इसे करने के लिये आपको चटाई पर पेट के बल लेट जाना है, इसके साथ ही बाएं हाथ के घुटने को मोड़कर उसे पेट के पास ले जाना है, साथ ही अपनी सांस को छोड़ते हुये दोनों हथेलियों को एक दूसरे से मिलाने की कोशिश करिये।

