Rising Covid Cases in India: कोरोना के बढ़ते मामलों केा लेकर कोर टीम गठित, उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आज

हेल्थRising Covid Cases in India: कोरोना के बढ़ते मामलों केा लेकर कोर...

Date:

नई दिल्ली। 24 घंटे के भीतर देश में 13,313 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 38 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं देश में अब सक्रिय केसों की संख्या 83,990 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार को जो आंकड़े जारी कि गए हैं उनके अनुसार देश में दैनिक संक्रमण की दर अब 2.03 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अब कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर विशेषज्ञों कोर टीम गठित की है। इसी के साथ ही एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी बुलाई है। 

Read also: Corona Alert: कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, हिमाचल से केरल तक 28 जिले रेड जोन घोषित

बता दें कि गत बुधवार के आंकड़ों की तुलना करें तो संक्रमण दर 3.94 प्रतिशत से घटकर 2.03 पर पहुंच गई है। हालांकि बुधवार की तुलना में आज गुरुवार को नए केस अधिक मिले हैं। कल बुधवार को कोरोना संक्रमण के 12,249 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। जबकि उससे पहले मंगलवार को 9,923 कोरोना के मामले सामने आए थे। वहीं बात कोरोना से हुई मौतों की करें तो बुधवार की तुलना में यह अब दोगुने से अधिक हो गए हैं। गत बुधवार को 13 मौतें हुई थीं। जबकि आज गुरुवार सुबह आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 38 मौतें कोरोना संक्रमितों की हुई हैं। 

पिछले कुछ सप्ताह से कोरोना वायरस संक्रमण में वृद्धि हो रही है। देश के दस राज्यों केरल,महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और गुजरात में एक हजार से अधिक कोरोना के सक्रिय मामले हैं।

Read also: Corona Update In India: कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार, बढ़ते मामले अब डराने लगे

वहीं देश के 43 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर सबसे अधिक है। जिसमें केरल के 11 जिले, मिजोरम के छह जिले और महाराष्ट्र के पांच जिलों में यह अधिक हैं। इनमें राजस्थान के आठ जिले, दिल्ली पांच इलाके और तमिलनाडु के चार जिले हैं।

किसी भी नए उभरते वैरिएंट या सब-वैरिएंट की संभावना के मददेनजर जांच करने और संक्रमण के कारणों का पता लगाने को निर्देश जारी किए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...