Pilibhit News: पीलीभीत में भीषण सड़क दुर्घटना, 11 श्रद्धालुओं की मौत

उत्तर प्रदेशPilibhit News: पीलीभीत में भीषण सड़क दुर्घटना, 11 श्रद्धालुओं की मौत

Date:

उत्तर प्रदेश में आज एक भयानक सड़क हादसे की जानकारी मिली है, ख़बरों के अनुसार पीलीभीत में हुए इस दुर्घटना में 11 श्रद्दालुओं की मौत हो गयी, यह श्रद्धालु हरिद्वार गंगा स्नान को गए थे और वापस अपने घर गोला जा रहे थे. यह सभी श्रद्धालु एक पिकप में सवार थे. बताते हैं कि पिकप की रफ़्तार बहुत तेज़ थी जो अनियंत्रित हो कर पहले एक पेड़ से टकराई, फिर खाई में पलट गयी. 

Read also: Maharastra Politics Live:सरकारी बांग्ला छोड़ उद्धव मातोश्री हुए शिफ्ट

पुलिस मिली जानकारी के मुताबिक 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, तीन लोगों की मौत अस्पताल ले जाते समय और इलाज करते हुई, वहीँ लोगों का इलाज अभी चल रहा है जिसमें से कई की हालत गंभीर है इसलिए मृतकों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है. बताया जा रहा है कि पिकप ड्राइवर को झपकी आ गयी थी जो इस हादसे का कारण बनी. यह सभी श्रद्धालु लखीमपुर खीरी, गोला के रहने वाले थे और एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं. हादसा थाना गजरौला इलाके के हाइवे स्थिति माला मोड़ के पास हुआ, बताते हैं पिकअप चालक को झपकी आ गई जिसके बाद 17 श्रद्धालुओं से लड़ी पिकप पेड़ से जा टकराई और उसके बाद खाई में पलट गयी. 

Read also: Greater Noida News: देर रात गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग से घिरे 40 मजदूर,मचा हड़कंप

इस हादसे में महिलाओं और , 2 मासूम बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस ने राहगीरों की मदद से शवों और लोगों को बाहर निकाला. फिलहाल मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है. हादसे के बाद मृतकों और घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया. लेकिन वहां पर उनका इलाज ढंग से नहीं किया गया, एम्बुलेंस में घायल पीड़ा से चीख रहे थे लेकिन डॉक्टर से लेकर स्टाफ तक किसी ने भी कोई गंभीर कोशिश नहीं की.उधर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...