Corona Update In India: कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार, बढ़ते मामले अब डराने लगे

हेल्थCorona Update In India: कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार, बढ़ते मामले अब...

Date:

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले देख राज्यों ने अब इससे निपटने के लिए कमर कस ली है। बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 8582 नए मामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस दौरान कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4435 है। हालांकि कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी है। पिछले 24 घंटों में चार मरीजों ने कोरोना वायरस के चलते जान गंवाई है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी से एक बार फिर लोगों को चिंता सताने लगी है। इस बीच कोरोना के सक्रिय मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 4143 की बढ़ोत्तरी हुई है। अब कुल सक्रिय केसों की संख्या 44513 हो गई है। 

Also Read : Norovirus Alert in Kerala : लोअर प्राइमरी स्कूल के दो छात्र नोरोवायरस पॉजिटिव

विभाग के अनुसार दैनिक पॉजिटिविटी दर इस समय 2.71 प्रतिशत दर्ज की गई। जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.02 प्रतिशत पर पहुंच गई है। बीमारी से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 4,26,52,743 हो गया है। जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत रह गई है। देश में चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 195.07 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना टीके की डोज लग चुकी है। कल कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा देखने को मिला था। कल शनिवार को कोरोना संक्रमण के 8,329 नए मामले आए थे। इस दौरान 4,216 लोग कोरोना से ठीक हो चुके थे। जबकि 10 मरीजों की कोरोना से मौत हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो आंकड़ों के अनुसार दिल्‍ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी तेजी दर्ज की गई। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 795 नए मामले सामने आए हैं। जबकि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 2,922 नए मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में गत शुक्रवार को संक्रमण से पीड़ित 3,081 नए मामले पाए गए थे। जो कि पिछले चार महीने में सबसे संक्रमित केस बताए जा रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related