Covid Update In India: फिर से बढ़े कोरोना केस, बीते 24 घंटों में आये 2828 नये मामले

हेल्थCovid Update In India: फिर से बढ़े कोरोना केस, बीते 24 घंटों...

Date:

देश में बीते 24 घंटों में 2828 नये केस सामने आये हैं, जहाँ 14 लोंगो की मृत्यु भी हो गयी है। इसके साथ ही अकेले केरल में ही 13 लोंगो की जान चली गयी है, जिसके बाद वहाँ सनसनी फैल गयी है। दूसरी तरफ इसी दौरान 2035 लोग कोरोना से ठीक भी हुये हैं, साथ ही देश में सक्रिय मामलों की संख्या 17087 पर पहुँच गयी है। बता दें कि बीते 24 घंटों में कोरोना के मामलों में 5 फीसद का उछाल आया है, जहाँ रिकवरी रेट 98.74 फीसद पर जा पहुँचा है।

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुये बताया है कि रोजाना पॉजिविटी रेट 0.60 फीसद पर पहुँचा है, इसके साथ ही देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 4.25 करोड़ पर जा पहुँची है, साथ ही मरने वालों की संख्या 5.24 लाख पर जा पहुँची है। इसके साथ ही सबसे अधिक मामले केरल से सामने आयें हैं, जहाँ बीते दिनों यहाँ 747 नये मामले दर्ज किये गये हैं, इसके साथ ही 4211 लोंगो का इलाज भी किया जा रहा है।

वहीं यहाँ रिकवर होने वालों की संख्या 518 पर जा पहुँची है। दूसरी तरफ महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के नये 550 मामले सामने आये हैं, जिसके बाद कुल केस 78 लाख से अधिक हो गये हैं, साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 1.47 लाख पर जा पहुँची है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related