Corona Alert: कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, हिमाचल से केरल तक 28 जिले रेड जोन घोषित

हेल्थCorona Alert: कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, हिमाचल से केरल तक 28 जिले...

Date:

मेरठ। कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिमाचल  से केरल तक के 28 जिलों को कोरोना संक्रमण के वजह से रेड जोन घोषित कर दिया है। इनमें हरियाणा और महाराष्ट्र के वो चार जिले शामिल हैं, जहां  संक्रमण पांच फीसदी से अधिक दर्ज किया गया। बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रभावित राज्यों से सख्ती बरतने के निर्देश दिए।

Also read: भारत में कोरोना के 2,541 नए मामले, 30 की मौत

अरुणाचल सहित सात राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। अरुणाचल में बढ़ोतरी सर्वाधिक 21.43% तक दर्ज की गई। देश के कुछ जिलों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं।  एक दिन में करीब 40 % उछाल के साथ में 5233 नए कोरोना मामले सामने आए। इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 28,857 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 3345 लोग कोरोना से ठीक हुए। जबकि सात लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पूर्व सात जून को 3741 मामले आये थे।

Also read: Covid: कोरोना के इन नये लक्षणों के बारें में जाना क्या, बरतें सावधानी

राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों के साथ संक्रमण दर बढ़ी है। बीते 24 घंटे में 564 नए मामले मिले हैं, जबकि एक की मौत हो गई। चिंता की बात है कि संक्रमण दर बढ़कर 2.84% रिकॉर्ड की गई। इससे एक दिन पहले संक्रमण दर 1.2 % थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते एक दिन में 12,699 आरटी-पीसीआर व 7177 एंटीजन टेस्ट किए हैं। होम आइसोलेशन में 1048 मरीज  हैं। जबकि अस्पतालों में मरीजों की संख्या 100 पहुंच गई। राहत की बात यह है कि आईसीयू में भर्ती मरीजों की संख्या में अभी कमी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related