दिल्ली पुलिस द्वारा गुरुवार को भड़काऊ बयानों के आरोप में असदुद्दीन ओवैसी समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है जिनमें यति नरसिंहानंद, नूपुर शर्मा और दुसरे 32 लोगों के नाम शामिल हैं। अब इस FIR ओवैसी की प्रतिक्रिया सामने आयी है। ओवैसी ने एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट कर जहाँ FIR पर सवाल उठाये हैं वहीँ मोदी सरकार को भी आड़े हाथों लिया है।
Read also: ओवैसी पर FIR, भड़काऊ बयान का आरोप
AIMIM ने दिल्ली पुलिस को बैलेंसवाद से ग्रसित बताते हुए कहा कि पैग़म्बर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी के बारे उंगलिया भाजपा नेताओं पर सीधी उठ रही हैं इसलिए वह मामले में बैलेंस बनाने के लिए मुसलमान पर भड़काऊ बयानों के आरोप लगा रही है। ओवैसी ने FIR पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह दुनिया की इकलौती FIR होगी जिसमें अपराध का कहीं उल्लेख ही नहीं है। उन्होंने कहा कि यह तो वही बात हुई कि हत्या की FIR में आलाते क़त्ल का ज़िक्र ही न हो या फिर इस बात का भी ज़िक्र न हो कि हत्या किस तरह हुई।
ओवैसी ने अपने ट्विटर हमलों में केंद्र सरकार को भी घेरा, AIMIM प्रमुख ने कहा कि ध्यान देने वाली बात यह है कि बीजेपी प्रवक्ताओं और हिन्दू समुदाय के धर्म गुरुओं की ओर से की गई हेट स्पीच का करीबी संबंध केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी से भी है। इसके साथ ओवैसी ने कहा कि हिंदुत्व संगठनों की परंपरा रही है कि वहां चरमपंथ करने वालों को प्रोमोट किया जाता है। ओवैसी ने कहा मोदी का पीएम बनना, योगी का सीएम बनना इसका उदाहरण है।

