पेट्रोल-डीज़ल पर फिर बढ़ने वाली है एक्साइज ड्यूटी

बिज़नेसपेट्रोल-डीज़ल पर फिर बढ़ने वाली है एक्साइज ड्यूटी

Date:


पेट्रोल-डीज़ल पर फिर बढ़ने वाली है एक्साइज ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार एक बार फिर से पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार 6 रुपए तक एक्साइज ड्यूटी लगा सकती है।

पहले भी की थी भारी बढ़ोतरी
इससे पहले सरकार ने मई महीने के दौरान पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान किया था। बता दें कि मई 2014 में पेट्रोल पर कुल टैक्स 9.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3.56 रुपये प्रति लीटर था। तब से आज तक पेट्रोल पर टैक्स बढ़कर 32.98 प्रति लीटर और डीजल पर टैक्स 31.83 रुपये प्रति लीटर है। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगातार टैक्स बढ़ाए जाने से क्रूड के सस्ते होने का फायदा ग्राहकों को नहीं मिल पा रहा है, बल्कि उन्हें पेट्रोल और डीजल के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है।

इसलिए बढ़ाना चाहती है एक्साइज ड्यूटी?
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, महामारी के चलते अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। जल्द ही अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और इस बीच हुए नुकसान को पूरा करने के लिए फंड्स की जरूरत है। साथ ही सरकार अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए तीसरे राहत पैकेज का भी ऐलान जल्द कर सकती है। ऐसे में सरकार को बड़े फंड्स की जरूरत है। सरकार पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर फंड्स जुटाने की तैयारी कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...