Gujarat Chunavi Dangal: क्यों राजनीतिक विशेषज्ञय बोले गुजरात की इस सींट पर भाजपा की जीत पक्की

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: क्यों राजनीतिक विशेषज्ञय बोले गुजरात की इस सींट पर...

Date:

गुजरात मे इस साल के अंत मे विधानसभा चुनाव होने को हैं। पक्ष विपक्ष में तना तनी जारी है वही अगर हम बात गुजरात की राजनीति की करे तो यहाँ की जनता और राजनीतिक विशेषज्ञय कुछ ऐसे खुलासे कर रहे हैं जो गुजरात के सियासी महायुद्ध में हलचल मचा देते हैं। अब इस बीच राजनीतिक विशेषज्ञयों ने सूरत की पूर्वी विधानसभा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

जाने सूरत सींट को क्या कहते हैं विशेषज्ञय – 

विशेषज्ञयों का कहना है कि पिछेल 2 साल से इस सींट पर भाजपा का दबदबा बना हुआ है। भाजपा इस सींट पर जनता से खूब हिल मिल गई है। वही इस बार इस विधानसभा सींट पर जो वातावरण बना हुआ है  उससे यह संकेत मिल रहे हैं कि इस सींट पर भाजपा अबकी बार हैट्रिक लगा सकती है। क्योंकि सर्वे में आई रिपोर्ट के मुताबिक इस सींट पर मतदाताओं का रुझान भाजपा की ओर है और वह मोदी के रंग में रंगे हुए हैं। यहाँ के लोगो का कहना है कि वह वोट यहाँ मैदान में उतरे उम्मीदवार की शक्ल देखकर नहीं देते हैं बल्कि मोदी के नाम पर देते हैं।

Read also: Gujarat Chunavi Dangal : अखिलेश ने किया इशारा गुजरात के राजनीतिक कुरुक्षेत्र में उतरेगी सपा

वही अगर हम गुजरात के राजनीतिक परिदृश्य को समझे तो यहां की जनता वर्ष 2012 से भाजपा के समर्थन में है। 2012 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के रणजीत भाई गिलिटवाला विधायक बने थे. उन्हें गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल में भी जगह मिली थी. रणजीत भाई गिलिटवाला ने कांग्रेस के कदीर भाई पीरजादा को 15,789 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। 

कब पहली बार सूरत में जीती थी भाजपा – 

सूरत विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी ने 1990 में पहली जीत हासिल की थी। यह जीत मदनलाल कापड़िया की थी। वर्ष 2002 में कांग्रेस के मनीष भाई गिलिटवाला ने इस सीट से जीत हासिल की थी लेकिन 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के रणजीत भाई गिलिटवाला दो बार यहां से विधायक बने थे। उसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में अरविंद भाई राणा यहां से विधायक बने थे। 

Read also: Gujarat Chunavi Dangal: अगर केजरीवाल ने विकास के मॉडल में नहीं लगाया गुजराती तड़का तो बिगड़ेगा खेल

जाने क्या है वोट बैंक का आकड़ा – 

इस सींट पर मुस्लिम और हिन्दू समाज का वोट बैंक सबसे अधिक है। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में 77 हजार 365 मुस्लिम मतदाता है जबकि हिंदुओं में राणा समाज से 35 हज़ार 427, खत्री समाज से 14 हज़ार 286, घांची समाज से 6 हज़ार 259, ब्राह्मण समाज के हज़ार लोग मुख्य रूप से मतदाता हैं। वही अगर हम इस सींट के कुल वोटरों की बात करे तो यहाँ 2 लाख 15 हजार 722 कुल वोट है. इनमें से 1 लाख 9 हजार 250 पुरुष मतदाता हैं जबकि 1 लाख 6 हजार 459 महिलाएं है. अन्य 13 मतदाताओं को मिलाकर को मिलाकर 2 लाख 15 हजार 722 मतदाता हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...