महाराष्ट्र: क़र्ज़ के बोझ ने परिवार के 9 लोगों की ले ली जान

नेशनलमहाराष्ट्र: क़र्ज़ के बोझ ने परिवार के 9 लोगों की ले ली...

Date:

महाराष्ट्र के सांगली शहर से एक डॉक्टर दंपत्ति जिसमें 9 लोग थे एक साथ आत्महत्या करने की खबर आयी है, घटना के बाद हंगामा मचा हुआ है, गौर करने की बात यह है कि इन लोगों ने दो अलग अलग घरों में ज़हर पीकर अपनी जान दी है, दोनों ही घर इसी परिवार के बताये जा रहे हैं, पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला  बता रही है. घटना को लेकर अड़ोस पड़ोस के लोग हैरान हैं. एक डॉक्टर दंपत्ति की पूरी फैमिली का आत्महत्या करना है हर किसी को हैरानी में डाल रहा है. 

जानकारी के मुताबिक सांगली के अम्बिका नगर और राजधानी कार्नर पर पोपट यल्लाप्पा वनमोरे के दो मकान हैं, इनमें से एक मकान में 6 जबकि दुसरे मकान में 3 लोगों सुसाइड किया है, इन सभी लोगों ने ज़हर पिया है, इनमें से एक नाबालिग भी है. बताया जा रहा कि क़र्ज़ के बोझ तले दबकर डॉक्टर फैमिली ने इतना बड़ा कदम उठाया है. पुलिस ने भी अपनी शुरूआती जांच में आत्महत्या किये जाने की पुष्टि की है.  

Read also: Shocking News Today: सिरफिरे आशिक ने किशोरी और मां पर किया चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार

जानकारी के मुताबिक सोमवार को जब डॉक्टर दंपति के घर का दरवाज़ा नहीं खुला तो पड़ोसियों को थोड़ी चिंता हुई, फिर जब दरवाज़ा खोल कर देखा गया तो सबके होश उड़ गए क्योंकि घर में 6 लाशें पड़ी हुई थीं. इसके बाद डॉक्टर फैमिली के दुसरे घर से भी तीन शव बरामद हुए. आनन् फानन पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाया कि सभी लोगों की मौत ज़हर पीने से हुई है, शुरूआती जांच में तो मामला खुकुशी करने का लग रहा है. शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया है, मामले की अभी छनबीन की जा रही है, मृतक परिवार के रिश्तेदारों को जानकारी दे दी गयी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related