Gujarat Chunavi Dangal: हार्दिक ने छोड़ा हाँथ तो एक्शन में आई कांग्रेस, अब गुजरात मे चलाएगी प्रियंका का जादू

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: हार्दिक ने छोड़ा हाँथ तो एक्शन में आई कांग्रेस, अब...

Date:

Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात मे इस साल के अंत मे विधानसभा चुनाव होने को है प्रत्येक राजनीतिक दल चुनावी कुरुक्षेत्र में उतर चुका है। वही अगर हम कांग्रेस की बात करें तो यह इस बार गुजरात मे अपने 27 वर्षो के वनवास को खत्म कर सत्ता में वापसी करना चाहती है। गुजरात कांग्रेस ने दावा किया है कि इस बार गुजरात मे परिवर्तन की लहर दौड़ेगी और कांग्रेस गुजरात मे विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 125 जीतकर अगली सरकार बनाएगी। 

लेकिन अगर हम इस समय कांग्रेस की स्थिति पर गैर करें तो वह बेहद खराब दिखाई दे रही है। अभी हाल ही में अपनी पार्टी का विरोध करते हुए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने कांग्रेस का हाँथ छोड़ दिया है हालाकि अभी तक यह बात स्पष्ट नहीं हुई है कि वह अब किस पार्टी का हिस्सा बनेंगे।

Read also: Gujarat Chunavi Dangal: क्यों भाजपा को खटक रहा आप का शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास और रोजगार वाला हथियार

हार्दिक के जाने के बाद नई फॉर्म में कांग्रेस

जहां कई लोगो का कहना था कि हार्दिक के जाने के बाद कांग्रेस की चिंताएं बढ़ जाएगी और कांग्रेस अपना पूरा ध्यान सिर्फ पाटीदार समाज पर केंद्रित करेगी। वही वास्तविकता इससे भिन्न निकली पार्टी ने हार्दिक का विकल्प हार्दिक के रहते ही खोज लिया था वही अब कांग्रेस गुजरात की राजनीति में प्रियंका गांधी को लाने की तैयारी में है। 

कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी को लाने के पीछे के उद्देश्य को समझे तो यह महज महिलाओं की राजनीति में सक्रियता के चलते हैं कांग्रेस महिला वोटबैंक को अपने खेमे में करने के लिए गुजरात मे प्रियंका कार्ड पर दांव लगाने को तैयार है और अपना 27 साल का वनवास खत्म करने की अंतरिम रणनीति बना कर इस बार भाजपा के गुरुर को तोड़ना चाहती है।

Read also: Political news: अखिलेश के लिए अयोध्या में कोई स्थान नहीं: करणी सेना

क्यों बुलाई थी कांग्रेस ने सौराष्ट्र क्षेत्र की बैठक

जानकारी के लिए बता दें अभी कल ही गुजरात कांग्रेस  ने आगामी विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों पर चर्चा करने के लिए राजकोट में सौराष्ट्र क्षेत्र की बैठक बुलाई थी इस बैठक में हर बूथ पर 25 नए कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है बता दें राज्य में 52000 बूथ हैं। बैठक के बाद गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने कहा कि  पार्टी ने 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में 125 से अधिक सीटें जीतकर अगली सरकार बनाने का संकल्प लिया है। 2017 में, कांग्रेस ने राज्य में 77 सीटें जीती थीं और भाजपा को कांटे की टक्कर दी थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related