Uttarakhand News: चिंतन शिविर से लौटे पूर्व मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जगाया विश्वास

उत्तराखंडUttarakhand News: चिंतन शिविर से लौटे पूर्व मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं...

Date:

देहरादून। उदयपुर चिंतन शिविर से लौटे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अब कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। उदयपुर से वापस आने के बाद से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से उत्तराखंड में कांग्रेस को कैसे मजबूत किया जाए इस पर लगातार बैठक कर रहे हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उदयपुर चिंतन शिविर में पार्टी की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कई बाते ऐसी कही जो कि दिल को छू गईं। उन्होंने बताया कि चिंतन शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि सभी लोगों को कांग्रेस ने बहुत कुछ और किसी को कुछ दिया है। अब समय है कि आप पार्टी के लिए कुछ काम करें। 

Read Also :Congress Chintan Shivir 2022: चिंतन शिविर के बाद बदली नजर आएगी कांग्रेस, होंगे ये अहम बड़े बदलाव

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि हममें से हर व्यक्ति को पार्टी के लिए कुछ कामों को अपने हाथ में लेना चाहिए। साधन खर्च करने वाले कामों को लेना चाहिए और कुछ चुनावी कामों को भी लेना चाहिए। जिसमें साधन कम खर्च हो रहे हों और कांग्रेस की बात बनती जाए। उन्होंने कहा कि वह दो काम अपने हाथ में लेना चाहते हैं। पहला, हर हफ्ते एक ऐसे कांग्रेस परिवार में जाऊंगा जो परंपरागत रूप से कांग्रेस परिवार है। 
मगर इस समय कांग्रेस की गतिविधियों से जुड़ा हुआ नहीं है।

Read Also:उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर से लड़ेंगे चुनाव

दूसरा, दो ऐसे परिवारों में जाऊंगा जो परिवार गरीब हैं और उनमें से एक परिवार यदि दलित है तो और अधिक अच्छा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उन परिवारों तक पहुंचकर उनके साथ अपने को जोड़ेंगे। वह कैसे उन परिवारों की मदद कर सकते हैं इससे अपने आप को जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह काम बहुत कम है जो वह पार्टी के लिए करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related