Gujarat chunavi dangal:- भाजपा करती दो हिंदुस्तान के मॉडल पर काम:- राहुल गांधी

गुजरात चुनावGujarat chunavi dangal:- भाजपा करती दो हिंदुस्तान के मॉडल पर काम:- राहुल...

Date:

Gujarat chunavi dangal:- गुजरात मे होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व सभी दलों ने अपनी कमर कस ली है और जनता को लुभाने के लिए सभी पार्टियों के बड़े नेता जमीन पर उतर चुके हैं। अब इसी कड़ी में गुजरात के ददोह में राहुल गांधी ने सत्याग्रह रैली को सम्बोधित करते हुए आदिवासी वोट बैंक पर अपना आधिपत्य स्थापित करने का दाव चला। उन्होंने इस रैली के दौरान कई अहम मुद्दों का जिक्र किया वही भाजपा पर खूब हमला बोला।

वही राहुल ने दो हिंदुस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस कभी भी दो हिंदुस्तान नहीं चाहती है। क्योंकि भाजपा का मॉडल दो हिंदुस्तान का है और वह उसी नीति पर कार्यरत है। उन्होंने कहा प्रकृति का जल और जमीन आम लोगो का है यह उद्योग पतियों का है लेकिन भाजपा उन्हीं के समर्थन में है इस सरकार ने गुजरात के लोगो या गरीबो के लिए कभी कुछ नहीं किया है। 
उन्होंने आगे कहा जब यूपीए की सरकार थी तब आप लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाता था। यूपीए की सरकार ने जनता के हित के लिए कार्य किया और उनके अधिकारों के लिए लड़ी। हमने कानून बदला और ऐसा नियम बनाया कि आपकी जमीन बिना आपकी इजाजत के कोई न ले सके। हमारे देश के प्रधानमंत्री भरी सभा मे मनरेगा का मजाक उड़ाते देखे गए लेकिन वह यह भूल गए की जब पूरा देश कोरोना के ताहिमाम से जूझ रहा था तब मनरेगा ने लोगों की कितनी मदद की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related