जानिए, क्यों स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ की हड्डी कही जाती हैं नर्स

लाइफस्टाइलजानिए, क्यों स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ की हड्डी कही जाती हैं नर्स

Date:

नर्सेज को चिकित्सा क्षेत्र की रीढ़ कहा जाता है। कई बार यह बात साबित भी हो चुकी है। हाल ही में कोरोना काल के दौरान जब सारी दुनिया संक्रमण से ख़ुद को बचाने में लगी थी। उस वक़्त नर्सेज ही थीं जो पहली पंक्ति में आकर मरीजों की सेवा में जुट गई थी। इन्हें ना संक्रमित होने का डर था ना ही खुद की जान की परवाह। सब कुछ भुला कर इनका सिर्फ एक मात्र धय्ये मरीजों की निस्वार्थ सेवा करना था। दुनिया भर में स्वास्थय सेवाओं की धुरी बनी नर्सेज का मरीजों की सेवा  और समाज में योगदान को देखते हुए ही आज 12 मई को अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है।

Read also: Corona Alert Pakistan : Pakistan में Omicron के सब वैरिएंट के पहले मामले की पुष्टि

हर जगह अपना योगदान दे रही नर्सेस

मरीजों के प्रति सेवा भाव और ममतामई व्यवहार के चलते ही नर्सेज को हर जगह सिस्टर भी पुकारा जाता है। नर्सेज का योगदान सिर्फ मरीजों की सेवा करने भर तक नहीं है, बल्कि यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज अचिविंग तक में उनका अहम योगदान है। स्वास्थ्य सेवा केंद्र हो या इलनेस प्रीवेंशन, इमरजेंसी हेल्थ केयर सर्विसेज हो या हेल्थ प्रमोशन हर जगह नर्सेज की अहमियत को कम नहीं आंका जा सकता है।

नर्सिंग डे का महत्व

कोरोना काल में जब चिकित्सक तक मरीजों को ऑनलाइन परामर्श दे रहे थे उस वक्त नर्सेज दिन रात बिना आराम किए मरीजों की सेवा में जुटी हुई थी मरीजों के उपचार की जिम्मेदारी भले ही चिकित्सक के ऊपर हो लेकिन उनकी पूरी तीमारदारी नर्स के हिस्से में आती है। जिसे वह अपना पहला फ़र्ज़ और कर्तव्य मानकर पूरे सेवाभाव से निभाती हैं।

Read also: मूल ओमिक्रोन से कहीं अधिक खतरनाक है Mutant Virus, BA.2 मचा रहा तबाही

फ्लोरेंस नाइटेंगल का होता है जन्मदिन

नर्सेज डे, लेडी विद द लैंप कही जाने वाली सबसे पहली नर्स फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का सिलसिला 1974 से शुरू हुआ। इस दिन फ्लोरेंस का जन्म हुआ था। क्रिमियन युद्ध के दौरान वह रात में लालटेन लेकर घायल सैनिकों की देखभाल करती थीं। उन्होंने अपने सेवा भाव को पूरी दुनिया में एक पेशे के रूप में स्थापित करवाया। महिलाओं को इसका सबसे बड़ा फायदा मिला। मॉडर्न नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस द्वारा स्थापित उदाहरण के जरिये सैकड़ों महिलाओं ने इस पेशे को चुना और आज पूरी दुनिया में सेवा, साहस की अनूठी मिसाल कायम कर रही हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...