मेरठी क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार का नाम शामिल है आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड में
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, स्विंग मास्टर और मेरठ के रहने वाले भुवनेश्वर कुमार देश-विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। मैदान पर भुवनेश्वर मेहनत कर रहे हैं और आप भी भुवनेश्वर को हीरो बनाने में सहयोग कर सकते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की मार्च महीने की आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड की सूची में मेरठी भुवनेश्वर का नाम भी शामिल है। आईसीसी की वेबसाइट पर आपका एक वोट भुवनेश्वर को अवार्ड दिला सकता है।
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की मार्च महीने की आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड की सूची में मेरठी क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के अलावा अफगानिस्तान के राशिद खान और जिंबाब्वे के साॅन विलियम का नाम भी शामिल है। विलक्षण प्रतिभा के धनी भुवनेश्वर कुमार ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को पहली बार शून्य पर बोल्ड करने के बाद चर्चा में आये भुवनेश्वर कुमार ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और देखते ही देखते वह अन्र्तराष्ट्रीय फलक पर सितारा बनकर चमकने लगे। महान क्रिकेटर के साथ सौम्य व्यक्तित्व से सभी का मन मोह लेने वाले भुवनेश्वर कुमार स्टार खिलाड़ी होने के बावजूद विनम्रता की मिसाल हैं।
भुवनेश्वर को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड दिलाने के लिये मेरठ के क्रिकेटप्रेमियों के साथ अन्य खेलों से जुड़े लोग और भुवनेश्वर के प्रशंसक पूर्ण प्रयास कर रहे हैं। मेरठ काॅलेज क्रिकेट एकाडमी के कोच संजय रस्तोगी, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से सचिव डाॅ युद्धवीर सिंह और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र चैहान भी सभी से भुवनेश्वर के लिए वोटिंग करने की अपील कर रहे हैं।
तो देर न किजिये और एक स्टॉर खिलाड़ी के नाम के आगे एक और स्टॉर लगाने में अपना सहयोग दीजिये। मैदान पर अपनी अंगुलियों से स्विंग का जादू चलाते हैं तो की बोर्ड पर आप भी अंगुलियों का जादू दिखाकर भुवनेश्वर को अवार्ड दिला सकते हैं। आपका हर एक वोट कीमती और जरूरी है।
The post आपका एक वोट दिला सकता है भुवनेश्वर को आईसीसी अवार्ड appeared first on बिज़नेस बाईट्स.

