विक्टोरिया पार्क अग्निकांड की 15वीं बरसी पर मृतकों को दी श्रद्धांजलि

मेरठ रीजनविक्टोरिया पार्क अग्निकांड की 15वीं बरसी पर मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Date:


विक्टोरिया पार्क अग्निकांड की 15वीं बरसी पर मृतकों को दी श्रद्धांजलि

मृतकों के परिजनों ने शांति यज्ञ किया

मेरठ। विक्टोरिया पार्क अग्निकांड की भीषण त्रासदी की 15वीं बरसी पर आज विक्टोरिया पार्क में बने स्मृति स्थल पर शांति यज्ञ किया गया। अपनों की याद में श्रद्धाजंलि देने पहुंचे लोगों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। पंद्रह साल गुजरने के बाद भी अपनों को खोने का दर्द उनका सता रहा था। कांपते हाथों से यज्ञ में आहूति देते और श्रद्धाजंलि के फूल चढ़ाते लोगों की आंखों से बहते अनवरत आंसू भाव विह्वल कर रहे थे।

आज से पंद्रह साल पहले दस अप्रैल 2006 को मेरठ के विक्टोरिया पार्क में आयोजित मेले में लगी भीषण आग में 65 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। इस भीषण अग्निकांड में करीब पौने दो सौ से ज्यादा लोग झुलस गये थे। आज भी दर्जन भर से अधिक लोग अपंगता का दंश झेल रहे हैं। शनिवार को विक्टोरिया पार्क अग्निकांड में हताहत हुए लोगों की याद में विक्टोरिया पार्क स्थित स्मारक पर शांति यज्ञ का आयोजित किया गया। श्रद्धाजंलि देने पहंुचे लोग अपनों से बिछुड़ने के गम से भावुक हो गये। 15 साल पहले हुए अग्निकांड मे जान गंवाने वालों के नाम वहां लगे स्मृतिका पर पढ़ते लोगों की आंखों से अनवरत आंसू बह रहे थे।

विक्टोरिया पार्क अग्निकांड की 15वीं बरसी पर मृतकों को दी श्रद्धांजलि
विक्टोरिया पार्क अग्निकांड की 15वीं बरसी पर मृतकों को दी श्रद्धांजलि

मेरठ विक्टोरिया पार्क अग्निकांड आहत कल्याण समिति के महामंत्री संजय गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण प्रत्येक वर्ष होने वाला भंडारा और कैंडल मार्च का आयोजन नहीं किया जा रहा। यज्ञ के मुख्य यजमान संजय गुप्ता व पत्नी विम्मी गुप्ता तथा अपूर्व गुप्ता व पत्नी वशुकी रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...