तेल की मालिश के लाभ जानने होंगे आपको, हेल्थ रहेगी फिट

लाइफस्टाइलतेल की मालिश के लाभ जानने होंगे आपको, हेल्थ रहेगी फिट

Date:


तेल की मालिश के लाभ जानने होंगे आपको, हेल्थ रहेगी फिट

न्यूज़ डेस्क : आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है तेल मालिश के फायदों के बारे में कई लोग सर में मालिश करना पसंद करते हैं तेल से सिर की मालिश को आयुर्वेद में शिरोधारा कहा जाता है.

नैचुरापैथी में भी तेल मालिश के कई फायदे बताए गए हैं माना जाता है कि कई बीमारियों में मालिश करना काफी फायदेमंद साबित होता है इसे करने से शरीर में ऊर्जा भी पैदा होती है. यही वजह है कि सर्दियों के मौसम में लोग केवल सिर की ही नहीं बल्कि शरीर की मालिश करवाना भी पसंद करते हैं.

इसके लिए सर्दियों में धूप निकलने के बाद मालिश करना काफी फायदेमंद होता है इस मौसम में मालिश के लिए शुद्ध सरसों के तेल या तिल के तेल का इस्तेमाल करें इसमें ऐसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं आयुर्वेद में तेल मालिश को वात, पित्त और कफ से मुक्ति दिलाने वाला बताया गया है.

ध्यान रखे शरीर की मालिश करने से खून का बहाव तेज होता है जोकि काफी फायदेमंद है इससे स्किन को पोर्स खुलते है तेल से चेहरे की मालिश करने से त्वचा में चमक आती है लेकिन अगर आपको मालिश के ये फायदे चाहिए तो आपको सही तरीके से मालिश करने की तकनीक पता होनी जरूरी है.

मालिश करने से थकान जाती रहती है इससे काफी ऊर्जा महसूस होती है. आप सप्ताह में एक से दो बार मालिश करा सकते हैं. आप शिरोधारा भी ले सकते हैं आर्ट ऑफ़ लिविंग वेबसाइट के मुताबिक़, शिरोधारा में सिर और माथे पर औषधीय गुणों से युक्त तेल की धारा माथे और सिर पर डाली जाती है.

इससे काफी सुकून महसूस होता है और त्वचा भी काफी ग्लो करती है शिरोधारा से केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (सेंट्रल नर्वस सिस्टम) भी अच्छी तरह काम करता है यह हजारों सालों से अपनाई जा रही एक प्राचीन पद्धति है जोकि काफी फायदेमंद है आंखों के रोग, सायनासाइटिस और याददाश्त सुधारने में ये काफी कारगर है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...