नई दिल्ली : Xiaomi कंपनी ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है कंपनी ने अपने पुराने मॉडल रेडमी नोट 8 प्रो (Redmi Note 8 Pro) को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है Xiaomi ने अपने ग्लोबल ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी है कि अब ग्राहक Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को नए कलर ऑरेंज वेरिएंट में भी खरीद सकते हैं।
साथ ही कंपनी ने ट्वीट में लिखा, ‘फैमिली पूरी हुई, और ग्राहकों को कहा- रिट्वीट करके अपना फेवरेट बताएं’ जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इस फोन को इसी साल 4 कलर वेरिएंट में लॉन्च किया था और अब इसे एक और नए कलर में खरीदा जा सकेगा।
हालांकि ये सभी कलर वेरिएंट अलग-अलग बज़ारों पर निर्भर करेंगे और इन पांच कलर में इलेक्ट्रिक ब्लू वेरिएंट भी शामिल है फिलहाल ऑरेंज कलर वेरिएंट को चीनी मार्केट में पेश किया गया है इससे पहले जनवरी में कंपनी ट्विलाइट ऑरेंज वेरिएंट भी चीनी मार्केट में पेश कर चुकी है।
Redmi Note 8 pro स्मार्टफोन के Features
स्मार्टफोन का डिस्प्ले : आपको बता दें कि रेडमी नोट 8 प्रो में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सेल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका अस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है ये फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 पर काम करता है।
इसका डिस्प्ले वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है, और इसके फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है गेमिंग एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए Xiaomi ने इसमें लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी भी मौजूद है।
Redmi Note 8 pro की कीमत : रेडमी नोट 8 प्रो ऑरेंज कलर वेरिएंट की कीमत में बदलाव को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है कंपनी के ट्वीट में कीमत का जिक्र नहीं किया गया है। बता दें कि कंपनी ने Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को भारत में पिछले साल अक्टूबर में 14,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था
जो कि इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत थी वहीं फोन के 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी+128 जीबी मॉडल की कीमत क्रमश: 15,999 रुपये और 17,999 रुपये थी।
हालांकि भारत में स्मार्टफोन पर लगने वाले GST दर के बढ़ते ही स्मार्टफोन की कीमतों में इज़ाफा हो गया, जिसके बाद 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 15,999 रुपये हो गई।वहीं 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल की कीमत क्रमश: 16,999 और 18,999 रुपये हो गई।

