चमेली के फूल के उपाय और टोटके से आपको मिलेंगे ये चमत्कारी फायदे

धर्मचमेली के फूल के उपाय और टोटके से आपको मिलेंगे ये चमत्कारी...

Date:

चमेली के फूल दिखने में जितने खूबसूरत होते हैं, इनके उपाय जिंदगी को भी उन्हीं की तरह खूबसूरत बना देते हैं। चमेली को संस्कृत में सुमना, चेतिका, राजपुतिका आदि नामों से जाना जाता है, जबकि अंग्रेजी में इसे जैस्मिन कहा जाता है। 10 से 15 फीट का यह पौधा ज्यादातर जगहों पर आसानी से मिल जाता है। चमेली के फूल का उपयोग जड़ी-बूटी के रूप में भी किया जाता है और तंत्र शास्त्र में इस फूल को बहुत ही चमत्कारी और अद्भुत बताया गया है। तंत्र शास्त्र के अनुसार चमेली के फूल के उपाय और टोटके करने से जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है और करियर में तरक्की के योग बनते हैं। आइए जानते हैं चमेली के फूल के उपाय…

इस उपाय से उन्नति होती है

शुक्रवार की रात को एक छोटा मिट्टी का बर्तन लें और उसमें थोड़ा सा दूध और चमेली डालें। इसके बाद आधी रात को चंद्रमा को अर्घ्य दें। ऐसा करने से कुंडली में भौतिक सुख-सुविधाओं के स्वामी शुक्र की स्थिति मजबूत होती है और नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग बनते हैं।

इस उपाय से मनोकामनाएं पूरी होती हैं

हनुमानजी को चमेली का तेल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को सिन्दूर और चमेली का तेल चढ़ाने से सभी कष्ट दूर होते हैं और शत्रुओं से भी मुक्ति मिलती है। ध्यान रखें कि हनुमानजी को चमेली के तेल का दीपक नहीं जलाया जाता बल्कि उनके शरीर पर तेल लगाया जाता है, ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इस उपाय से ग्रह दोष दूर हो जाते हैं

घर में चमेली के फूल का पौधा लगाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। चमेली के फूल होने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और ग्रह दोषों से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहता है।

इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें और चमेली के फूलों की माला चढ़ाएं। साथ ही केसर मिश्रित खीर का भोग लगाएं. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होगी। चमेली के इस उपाय से धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे और भौतिक सुख-सुविधाओं में अच्छी वृद्धि होगी।

ये उपाय दिलाता है हर क्षेत्र में सफलता

सोमवार, प्रदोष तिथि, त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि के दिन शिवलिंग पर जल और चमेली के फूल चढ़ाने चाहिए। इसके अलावा चमेली का तेल चढ़ाना अधिक लाभकारी होगा। ऐसा करने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और भगवान शिव की कृपा से आरोग्य की प्राप्ति होती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...